भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले ही खरीदें सस्ते एयर कंडीशनर, डेढ़ टन वाले Split AC पर पैसे बचाने का धांसू मौका
गर्मियों की शुरुआत तो होने वाली है और एसी खरीदने के लिए अगर सोच रहे हैं तो यही सही समय है क्योंकि इस समय आपको ई-कॉमर्स साइट पर अच्छी और बजट डील्स मिल जाएंगी।
1.5 ton Split AC Offers: देश में गर्मी की शुरुआत होने वाली है और धीरे-धीरे परवान चढ़ती गर्मियों में आगे चलकर एसी की जरूरत पड़ना लाजिमी है। गर्मियों में टेंप्रेचेर 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है और कई राज्यों में तो 45 डिग्री तक भी तापमान पहुंच जाता है तो इस भीषण गर्मी से लड़ने के लिए और घर को ठंडा रखने के लिए एसी की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में हम आपको एसी पर मिल रही शानडार डील्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको कम बजट में अच्छे एसी दिला सकती हैं। आने वाली भयानक गर्मी में 1 टन के एसी शायद आपके लिए पर्याप्त ना हों तो 1.5 टन के एसी लेने के बारे में सोच सकते हैं। यहां हम अलग-अलग ई-कॉमर्स साइट पर मिल रही एसी डील्स की जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिससे आप बेस्ट खरीदारी का फैसला कर सकें।
CHROMA पर मिल रहे ऑफर
Godrej P Series Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
गोदरेज का ये 1.5 टन का एसी जिसकी एमआरपी 42,300 रुपये की है इस समय क्रोमा पर आपको 27,990 रुपये का मिल सकता है। इसमें कॉपर कंडेनसर मिलता है, 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरेंटी मिलती है और इसमें एंटी फ्रीज थर्मोस्टेट के साथ साइलेंट ऑपरेशन का फीचर मिलता है। ये 52°C तक पर भी ठंडा करने का दावा करता है।
Blue Star Y Series 5 in 1 Convertible 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
ब्लू स्टार का ये एसी आपको 32,490 रुपये का मिल पाएगा जिसकी एमआरपी 56,400 रुपये की दिखा रहा है। आपको इसमें कॉपर कंडेन्सर के साथ एक साल की कॉम्प्रिहेन्सिव वॉरेंटी मिलेगी और 10 साल की कंप्रेसर वॉरेंटी मिलेगी। इस एसी में इन्वर्टर रोटरी कंप्रेसर, इको मोड और टर्बो कूल मिल पाएंगे।
VOLTAS Vectra 4 in 1 Convertible 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
वोल्टास का ये एसी आपको 36,990 रुपये का मिल पाएगा जबकि इसकी एमआरपी 69,990 रुपये दिखा रहा है। ये 1.5 टन का एसी है और कॉपर कंडेनसर के आता है और इसमें एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरेंटी मिलती है जबकि 4 इन 1 कन्विर्टिबल कूलिंग का मजा इस एसी में आपको मिल सकता है। इसमें आपको एंटीमाइक्रोबिएल प्रोटेक्शन के साथ 4 स्टेप एडजस्टेबल कूलिंग भी मिलेगी।
LG 6 in 1 Convertible 1.5 Ton 5 Star Dual Inverter Split AC
एलजी का ये एसी आपको 43,990 रुपये का मिल सकता है और इसकी एमआरपी 84,990 रुपये की दिखा रहा है। इस एसी को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है और इसके साथ 1 साल की कॉम्प्रिहेंन्सिव वॉरेंटी मिलती है। इसका पावर कंजम्पशन 745 वॉट का है और ये 55 डिग्री सेल्सियस पर भी रूम ठंडा करने का दावा करता है। रिमोट कंट्रोल के साथ आता है और 4वे स्विंग फीचर इस फोन में मिलता है।
Amazon पर मिल रहे ऑफर
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
अमेजन पर आपको ये एसी 32,690 रुपये का मिल जाएगा और ये 49 फीसदी की छूट के साथ मिल रहा है क्योंकि इसकी एमआरपी 63,850 रुपये दिखा रहा है। इस एसी में आपको फास्ट कूलिंग और लोअर एनर्जी कंजम्पशन का बेनेफिट मिलेगा। इस 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है और इसमें ऑटो कन्वर्टिबल फीचर मिलता है।
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
लॉयड का ये 5-इन-1 कन्वर्टिबल एसी आपको 47 फीसदी छूट के साथ 30,990 रुपये में मिल जाएगा क्योंकि इसकी कीमतच 58,990 रुपये दिखा रहा है। कंपनी का दावा है कि ये 52 डिग्री सेल्सियस तक में कूलिंग कर सकती है। ये क्लीन एयर फिल्टर के साथ आता है और टर्बो कूल फैसिलिटी देता है।
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
ये एसी आपको 38 फीसदी की छूट के साथ 33,490 रुपये में मिल जाएगा और इसकी एमआरपी 53,830 रुपये की है। ये हेप्टा सेंस के साथ आता है और ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी से लैस है। ये बड़े साइज के कमरों के लिए पर्याप्त है और 3 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है।
ये भी पढ़ें
Motorola Edge 70 फ्यूजन का है इंतजार तो जान लीजिए इस फोन की डिटेल्स, कैमरा पर कंपनी का दावा है खास
