1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 फ्यूजन का है इंतजार तो जान लीजिए इस फोन की डिटेल्स, कैमरा पर कंपनी का दावा है खास

Motorola Edge 70 फ्यूजन का है इंतजार तो जान लीजिए इस फोन की डिटेल्स, कैमरा पर कंपनी का दावा है खास

 Published : Feb 23, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 03:55 pm IST

Motorola Edge 70 फ्यूजन की बिक्री के लिए भारत में एक डेडीकेटेड माइकोसाइट लाइव कर दी गई है और इसके साथ ही इस फोन के कई फीचर्स सामने आ गए हैं।

Motorola Edge 70 Fusion- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन Image Source : MOTOROLA/FLIPKART

Motorola Edge 70 Fusion: Motorola Edge 70 फ्यूजन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री के लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। इसस कन्फर्म होता है कि इस फोन की बिक्री रिटेल चैनल के माध्यम से की जाएगी। अब इस माइक्रोसाइट के जरिए मोटोरोला ने अपने अपकमिंग फोन के बारे में कई और बातों को रिवील कर दिया है जिससे फोन की कुछ और खासियतों के बारे में पता चलता है। Motorola Edge 70 फ्यूजन को भारत में तीन पैंटोन-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा और कंपनी का दावा है कि ये पहला ऐसा फोन होगा जिसमें सोनी का LYT-710 रियर कैमरा होगा।

Motorola Edge 70 फ्यूजन के कुछ खास फीचर्स, कलर और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के लिए डेडीकेटेड माइक्रोसाइट को फ्लिपकार्ट पर लाइव किया गया है और इसके जरिए Motorola Edge 70 फ्यूजन के कुछ खास फीचर्स जैसे बैटरी कैपिसिटी, कैमरा, कॉन्फिगरेशन, डिस्प्ले फीचर्स और कलर ऑप्शन्स के बारे में पता चलता है। इसमें तीन पैंटोन क्यूरेटेड कलर मिलेंगे जैसे dubbed Silhouette, Blue Surf और Country Air। ये तीनों ही ऑप्शन्स में बैक पैनल पर लैदर इंस्पायर्ड टैक्सचर का फिनिश मिलेगा जो इसे प्रीमियम फील देता है।

Motorola Edge 70 फ्यूजन का कैमरा

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 फ्यूजन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की बात कही गई है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट होने जा रहा है जिसके बैक पैनल में 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-710 प्राइमरी कैमरा होगा। इसका मेन शूटर 13-मेगापिक्सेल के अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ होगा और इसके साथ इसमें एक अवर्णित मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। फोन में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का कैमरा भी मिलेगा। इसकी क्षमता 4के रिसॉल्यूशन तक के वीडियो शूट करने की है।

Motorola Edge 70 फ्यूजन का डिजाइन और बैटरी

Motorola Edge 70 फ्यूजन में क्वाड कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले होगा जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिलाएगा और इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है। इस फोन में SGS आई प्रोटेक्शन, 96.2 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और HDR10+ कंटेट के लिए सपोर्ट मिलता है। इसमें स्मार्ट वॉटर टच 3.0 का फीचर भी मिलता है जिसके जरिए यूजर्स इसे नम और गीली उंगुलियों से भी यूज कर सकते हैं। अपकमिंग Motorola Edge 70 फ्यूजन फोन में 7000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलेगी जो कि 68W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये 7.99 मिलीमीटर मोटा होगा।

Motorola Edge 70 फ्यूजन भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट के जरिए पता चला कि फोन IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा जो इसे धूल और पानी में भीगने से बचाएगा। इसके अलावा ये भी कन्फर्म हुआ है कि ये फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैन 7s जेन 4 चिपसेट से पावर्ड होगा, ये भी फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से पता चला है। आने वाले दिनों में इसकी और डिटेल्स सामने आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

‘ChiChi Call’ viral video scam: साइबर फ्रॉड का नया तरीका मचा रहा खलबली, बस एक लिंक पर क्लिक से फोन होगा हैक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक