‘ChiChi Call’ viral video scam: एक नए तरीके का स्कैम इस समय ऑनलाइन लोगों को शिकार बना रहा है। अगर आपके पास भी किसी पोस्ट पर क्लिक करने का लिंक आया है जिसमें “ChiChi Call” वायरल वीडियो या Vera Hill का लीक वीडियो के नाम से क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है तो साफतौर पर अलर्ट हो जाएं और भूलकर भी इससे जुड़े किसी लिंक पर क्लिक ना करें। ये पोस्ट जिसमें फिलीपींस की इंन्फ्लुएंसर का एमएमएस स्कैंडल होने का दावा किया जा रहा है, दरअसल एक साइबरक्राइम ऑपरेशन का हिस्सा हैं। ये तथाकथित 'ChiChi leaked video call'एक घोस्ट फाइल स्कैम है जो इस तरह से डिजाइन की गई हैं जिससे यूजर्स का पर्सनल डेटा और जानकारी हासिल की जा सकती है।
वेरा हिल (Vera Hill) एक पॉपुलर लाइफस्टाइल और ट्रैवल इंफ्लुएंसर हैं और फिलीपींस के Siargao से आती हैं और ऑनलाइन इन्हें ChiChi के नाम से जाना जाता है। दावा किया जा रहा है कि फिलीपींस की इन इंफ्लुएंसर वेरा हिल (Vera Hill) का एक निजी वीडियो कॉल लीक हो गया है। हालांकि एनालिस्ट्स का कहना है कि ऐसा कोई वीडियो ऑनलाइन कहीं भी उपलब्ध नहीं है और ये पूरा ट्रेंड एक सुनियोजित ऑनलाइन साइबर ठगी का हिस्सा है।
साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट्स और फैक्ट चैक करना वालों का कहना है कि जो क्लिप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे टिकटॉक, फेसबुक, टेलीग्राम और रेडिट पर फैलाई जा रही है या तो वो वेरा हिल से जुड़ी नहीं है या भारी एडिटिंग के बाद फर्जी तरीके के जरिए बनाया गया लिंक है जिसे किसी और के वीडियो जोड़कर बनाया गया है।
इस स्कैम के लिए फ्रॉडस्टर्स ने एसईओ पॉइजनिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह घोटाला एसईओ पॉइजनिंग का इस्तेमाल करता है जिसमें कीवर्ड से भरे ब्लॉग पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट्स से सर्च परिणामों को भर दिया जाता है, जिनमें "ChiChi Video Call Full" और "ChiChi Vera Hill Vial Link" जैसे शब्द शामिल होते हैं।
जब कोई अनजान यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है तो उसे एक नकली स्ट्रीमिंग पेज पर भेज दिया जाता है। इस के बाद
भारत में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (संशोधित) और भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर-सहमति से हासिल अंतरंग सामग्री या डीपफेक बनाना, डिस्ट्रीब्यू करना या शेयर करना एक गंभीर अपराध है। "ChiChi Call" वायरल वीडियो, चाहे वह रियल हो या फेक, शेयर करने से व्यक्तियों को कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे जानकारी की सावधानीपूर्वक कन्फर्म करें और संभावित रूप से हानिकारक या अवैध मैटिरियल को आगे फैलाने से बचें।
ये भी पढ़ें
iPhone 18 Pro और आईफोन 18 प्रो मैक्स के कलर पर आई बड़ी खबर,'Deep Red' रंग से लुभाएंगे नए आईफोन!
संपादक की पसंद