1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro और आईफोन 18 प्रो मैक्स के कलर पर आई बड़ी खबर,'Deep Red' रंग से लुभाएंगे नए आईफोन!

iPhone 18 Pro और आईफोन 18 प्रो मैक्स के कलर पर आई बड़ी खबर,'Deep Red' रंग से लुभाएंगे नए आईफोन!

 Published : Feb 23, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 12:38 pm IST

एप्प्ल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के कलर को लेकर जो नई जानकारी सामने आई है, उससे साफ होता है कि फोन के रंगों को लेकर एप्पल की रणनीतिक सोच में कुछ बदलाव आया है।

iPhone 18 Pro (Representative Image)- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : GOOGLE GEMINI NANO BANANA PRO

Apple iPhone 18 Pro Color: क्या एप्पल पिछले साल के अपने प्रीमियम iPhone को चटख रंगों में पेश करने के एक्सपेरिमेंट को दोहरा रहा है? iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ भी कंपनी एक नया बोल्ड रंग ला सकती है, ऐसा लग रहा है। याद दिला दें कि कंपनी ने अपने Pro मॉडल ज्यादातर सिल्वर, ग्रेफाइट और नीले रंगों में पेश किए थे; हालांकि, iPhone 17 Pro और Pro Max के साथ स्ट्रेटेजी बदल गई, जब दोनों मॉडल कॉस्मिक ऑरेंज रंग में लॉन्च किए गए थे। अब खबरें आ रही हैं कि Apple अगले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए गहरे लाल यानी Deep Red कलर की टेस्टिंग कर रहा है। माना जा रहा है कि यह फैसला पिछले ऑरेंज वेरिएंट को मिली जबरदस्त रिस्पॉन्स से जुड़ा है।

iPhone 17 Pro और Pro Max के ऑरेंज वेरिएंट का बाजार पर असर

जब Apple ने अपने iPhone 17 Pro लाइनअप को कॉस्मिक ऑरेंज रंग विकल्प के साथ पेश किया था तो पहली नजर में यह कलर हाई-एंड डिवाइस के लिए बहुत ज्यादा चटख लग रहा था। लेकिन ग्राहकों के रिस्पॉन्स ने सब कुछ बदल दिया और यह उम्मीद से कहीं ज्यादा पॉपुलर हो गया। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक कॉस्मिक ऑरेंज मॉडल ने कई बाजारों में अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर चीन में जहां इसकी डिमांड बहुत ज्यादा थी। इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने शायद ऐप्पल को अपने अपकमिंग मॉडलों को एक आकर्षक कलर में लाने के लिए मोटिवेट किया है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max गहरे लाल रंग में 

खबरों के मुताबिक एप्पल अपने अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 'डीप रेड' कलर में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी फिलहाल अपने अपकमिंग डिवाइसों के लिए एक संभावित फ्लैगशिप फिनिश की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि एप्पल ने अभी तक इस नए कलर के बारे में ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लीक और अफवाहों से संकेत मिलता है कि आईफोन 18 प्रो मॉडल में एक नया रंग देखने को मिल सकता है।

कॉस्मिक ऑरेंज Vs डीप रेड: क्या एप्पल दोनों रंग रखेगा?

इसके अलावा अभी यह भी पक्का नहीं पता है कि एप्पल लाल रंग के साथ ऑरेंज कलर का ऑप्शन भी रखेगा या नहीं। चूंकि दोनों रंग स्पेक्ट्रम पर एक-दूसरे के काफी करीब हैं, इसलिए कंपनी शायद सिर्फ एक ही ऑप्शन पेश करने का फैसला कर सकती है। इससे पहले अफवाहों में आगामी प्रो मॉडल के लिए पर्पल और ब्राउन कलर के ऑप्शन का सुझाव दिया गया था। हालांकि ये पूरी तरह से अलग रंग नहीं बल्कि एक ही लाल रंग के वेरिएंट हैं।

गहरे लाल रंग के आने से Apple की प्रो डिजाइन स्ट्रेटेजी में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि कंपनी हमेशा से अपने प्रो मॉडल को ऐसे शांत रंगों में लॉन्च करने पर फोकस करती रही है जो प्रोफेशनल संकेत देते हैं। हालांकि अब ये माना जा सकता है कि हाल ही में आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स को कॉस्मिक ऑरेंज रंग में लॉन्च करने के बाद ऐप्पल का टार्गेट अपने हाई-एंड डिवाइसों को स्पेशल रंगों में पेश करना हो सकता है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max कीमत (संभावित)

भारत में iPhone 18 Pro मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें 

नए iPhone, MacBook लॉन्च और iPad अपग्रेड के लिए एप्पल लेगा 3 दिन, मार्च की शुरुआत में Apple के नए प्रोडक्ट्स आएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक