A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आपके मोबाइल के कॉन्टैक्ट लिस्ट में 1930 नंबर सेव होना सबसे ज्यादा जरूरी, तुरंत मिलेगी हेल्प

आपके मोबाइल के कॉन्टैक्ट लिस्ट में 1930 नंबर सेव होना सबसे ज्यादा जरूरी, तुरंत मिलेगी हेल्प

क्या आप 1930 नंबर के बारे में जानते हैं जो आपके मोबाइल नंबर में सेव होना बहुत जरूरी है और इंस्टेंट हेल्प दिला सकता है? अगर नहीं तो तुरंत जान लीजिए।

1930 Number- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 1930 नंबर क्या है

1930 Helpline Number: आपके मोबाइल फोन में बहुत से नंबर सेव होंगे और इनमें पर्सनल से लेकर ऑफिशियल नंबर भी होंगे, लेकिन क्या आप कुछ ऐसे नंबर के बारे में जानते हैं जो आपकी किसी भी मुश्किल घड़ी में आपके काम आएंगे और तुरंत हेल्प कर सकेंगे। ऐसे ही एक नंबर के बारे में आपको बता रहे हैं जो है 1930 और ये एक साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर है। 1930 नंबर पर कॉल करके किसी भी साइबर अपराध के बारे में आप सूचना दे सकते हैं और तत्काल मदद हासिल कर सकते हैं। इस नंबर को सरकार ने जारी किया है और इसे डायल करके अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड या स्कैम की सूचना देकर हेल्प ले सकते हैं। साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस नंबर को आपको अपने मोबाइल में सेव रखना चाहिए।

1930 नंबर क्या है? 

सरकार ने इस 1930 नंबर को साइबर फ्रॉड से लड़ने के लिए बनाया है। भारत के गृह मंत्रालय (MHA) की पहल के तहत ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड की रिपोर्ट करने के लिए 1930 एक टोल-फ्री नंबर है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी इस नंबर को दिया गया है। ये नंबर पूरे देश में कहीं से भी डायल किया जा सकता है यानी पूरे देश में मान्य है। ये 24 घंटे चलने वाला नंबर है और इस नंबर को इसलिए लाया गया है कि किसी के साथ भी साइबर धोखाधड़ी होने की परिस्थिति में वो फौरन इस नंबर पर कॉल करके रिपोर्ट कर सकें और जल्द कार्रवाई करा सकें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर जो पहले 155260 था अब इसे और आसान 1930 कर दिया गया है। 

कब कर सकते हैं 1930 नंबर पर कॉल

  • यदि आपने स्कैम, यूपीआई धोखाधड़ी या डिजिटल वॉलेट के गलत यूज के कारण आर्थिक नुकसान उठाया है तो तुरंत कॉल करें।
  • जब किसी शख्स के साथ फाइनेंशियल फ्रॉड हो जाए तब इस नंबर को डायल कर सकते हैं।
  • आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले बहुत बढ़ रहे हैं तो अगर किसी को वीडियो कॉल करके अगर डिजिटल अरेस्ट किया गया है तो इस नंबर को डायल करें।
  • किसी के अकाउंट से फर्जी तरीके से पैसे निकल जाएं तो इसे डायल करें।
  • OTP से जुड़ा फ्रॉड होने की सूरत में भी इसी नंबर पर कॉल करना होता है।

कैसे कर सकते हैं रिपोर्ट 

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

आपका नाम, मोबाइल नंबर, बैंक नंबर, ट्रांजेक्शन आईडी और फ्रॉड की डिटेल्स जैसी जानकारी देनी होती है।

ये भी पढ़ें

Alert! न्यू ईयर के मैसेज में कहीं छिपा ना हो खतरनाक लिंक, हैक ना हो जाए फोन-ऐसे बचें