A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2 टन वाले Split AC को सस्ते में घर लाने का मौका, Flipkart की नई सेल में हुआ बड़ा Price Cut

2 टन वाले Split AC को सस्ते में घर लाने का मौका, Flipkart की नई सेल में हुआ बड़ा Price Cut

2 टन वाले Split AC पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे Super Cooling Days Sale में आप Voltas, Godrej, Panasonic जैसे ब्रांड्स के एसी सस्ते में घर ला सकते हैं।

2 ton Split AC discount- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एसी पर डिस्काउंट

गर्मियों के सीजन में फ्लिपकार्ट पर AC, Fridge आदि की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इन दिनों Super Cooling Days सेल चल रहा है। इस सेल में 2 टन वाले Split AC को 45% तक डिस्काउंट में घर ला सकते हैं। Voltas, Godrej, Panasonic जैसे ब्रांड्स के Split AC को आप सस्ते में घर ला सकते हैं। ये 2 टन वाले एसी खास तौर पर बड़े कमरों को तेजी से ठंडा करने के लिए यूज होते हैं। आप अपने घर के हॉल में इस एसी को लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं 2 टन वाले Split AC पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में...

Voltas 3 Star Split AC

वोल्टास का यह 3 स्टार रेटिंग वाला इन्वर्टर Split AC है, जिसकी कीमत 43,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह एसी 41% सस्ते में मिल रहा है। इसकी कीमत 74,990 रुपये लिस्ट की गई है। इसकी खरीद पर 4,500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ ले सकते हैं। इस 2 टन वाले एसी में अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। साथ ही, एसी के कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी भी ऑफर की जा रही है।

Godrej 3 Star Split AC

होम अप्लायंसेज कंपनी गोदरेज के 2 टन वाले इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत में 31% की कटौती की गई है। इसकी खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह एसी 38,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस एसी पर 5 साल की वारंटी ऑफर की जाती है। साथ ही, इसके कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिल रही है।

Panasonic 3 Star Inverter AC

पेनासोनिक के इस 3 स्टार इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी की खरीद पर 23% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह एसी 50,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा एसी की खरीद पर 6,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह WiFi टेक्नोलॉजी पर बेस्ड स्मार्ट एसी है। इसमें एआई फीच्रस मिल जाएंगें। कंपनी इस एसी के PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

MarQ 3 Star Split AC

फ्लिपकार्ट ब्रांड के इस एसी की खरीद पर 45% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह एसी 34,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी मिलती है। यह टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी एसी के कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें - BSNL का एक साल चलने वाला सस्ता प्लान, बार-बार रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म