1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का एक साल चलने वाला सस्ता प्लान, बार-बार रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

BSNL का एक साल चलने वाला सस्ता प्लान, बार-बार रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 23, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 11:04 pm IST

BSNL के सस्ते एनुअल प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी कंपनी का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL Recharge plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : PTI

BSNL ने हाल के कुछ महीनों में कई सस्ते रिचार्ज लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को कम खर्च में साल भर सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म हो जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS का बेनिफिट मिलता है।

365 दिन वाला सस्ता प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की जानकारी शेयर की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB डेटा मिलता है। कंपनी का यह प्लान काफी सस्ते में आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान 2799 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

इसके अलावा यूजर्स को 3GB डेली डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। BSNL का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी अपने यूजर्स को BiTV का फ्री वर्जन भी उपलब्ध कराती है, जिसमें यूजर्स को फ्री में 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के लिए वित्त मंत्री इस साल बजट में खजाना खोल दिया है। कंपनी को 28,473 करोड़ रुपये मिले हैं। BSNL के यूजर्स में भी पिछले कुछ महीने में जबरदस्त इजाफा हुआ है। कंपनी के नेटवर्क में लाखों नए यूजर्स जुड़े हैं। निजी कंपनियों के मुकाबले BSNL ने लॉन्ग वैलिडिटी वाले कई प्लान यूजर्स के लिए उतारे हैं।

फिर बढ़े यूजर्स

TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने मार्च में एक बार फिर से हजारों यूजर्स जोड़े हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास अब 92.9 मिलियन यानी 9.2 करोड़ यूजर्स हो गए हैं। कंपनी ने पिछले साल ही 4G सर्विस को पूरे भारत में लॉन्च किया है। कंपनी अब 5G की तैयारी में लगी है। इस साल दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में BSNL 5G सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - भारत में टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां 133 करोड़ के पार, Jio-Airtel में कांटे की टक्कर, Vi के भी बढ़े सब्सक्राइबर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक