1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, Android यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

WhatsApp में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, Android यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 28, 2026 07:29 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 07:29 pm IST

Android यूजर्स के लिए WhatsApp में जल्द बड़ा बदलाव किया जा सकता है। मेटा ने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के सेटिंग्स मैन्यू में बदलाव करने की तैयारी की है।

WhatsApp Settings- India TV Hindi
वॉट्सऐप सेटिंग्स में बदलाव Image Source : UNSPLASH

WhatsApp में जल्द आपको अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मेटा अपने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के सेटिंग्स मैन्यू को पूरी तरह से रीडिजाइन करने की तैयारी में है। खास तौर पर Android यूजर्स के लिए सेटिंग्स मैन्यू में बदलाव देखने को मिलेगा। वॉट्सऐप के सेटिंग्स मैन्यू में यह बदलाव गूगल के मटीरियल डिजाइन 3 एक्स्प्रेसिव गाइडलाइंस के मुताबिक किया जाएगा। इस डिजाइन के मुताबिक, सेटिंग्स मैन्यू में जरूरी सेक्शन जैसे किए अकाउंट, प्राइवेसी और नोटिफिकेशन को रखना होगा।

बदल जाएगा सेटिंग्स मैन्यू

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह नया डिजाइन फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। इसे एंड्रॉइड के बीटा वर्जन 2.26.43.3 में स्पॉट किया गया है। इस डिजाइन चेंज में सेटिंग्स को एक राउंड बॉक्स में भेजा जाएगा। फिलहाल यह एक ही लॉन्ग लिस्ट में मिलता है। डिजाइन चेंज के बाद यूजर्स के लिए वॉट्सऐप की सेटिंग्स को ढूंढ़ना आसान हो जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि Android यूजर्स के लिए वॉट्सऐप सेटिंग्स पेज के अलावा अन्य बदलाव देखने को मिल सकता है।

WhatsApp की अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में गेस्ट कॉल फीचर रोल आउट किया गया है। इस फीचर के जरिए नॉन वॉट्सऐप यूजर्स को भी कॉल किया जा सकता है। इसके लिए कॉल इनिशिएट करने वाले यूजर को कॉल का लिंक सेंड करना होगा। यूजर्स गेस्ट लिंक के जरिए ऑडियो या वीडियो कॉल में इन्वाइट किए जा सकते हैं। कंपनी ने पिछले दिनों ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस फीचर की घोषणा की है।

क्या है गेस्ट कॉल फीचर?

वॉट्सऐप गेस्ट कॉल फीचर इस्तेमाल करने के लिए होस्ट यानी कॉल इनिशिएट करने वाले यूजर के पास वॉट्सऐप अकाउंट होना जरूरी है। होस्ट अपने अकाउंट से गेस्ट कॉल का लिंक क्रिएट करके किसी भी रेंडम यूजर को भेज सकते हैं। जिनके पास इस कॉल का लिंक होगा वो बिना वॉट्सऐप अकाउंट क्रिएट किए या ऐप इंस्टॉल किए भी उस कॉल से कनेक्ट कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह गेस्ट कॉल फीचर भी रेगुलर प्लेटफॉर्म की तरह पूरी तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेगा यानी सिक्योर रहेगा। होस्ट के पास कॉल में लोगों को जोड़ने और हटाने का अधिकार रहेगा।

यह भी पढ़ें - नवंबर में लॉन्च होगा Motorola का 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।