1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 3 चिपसेट के साथ आएगी OnePlus Ace 7 सीरीज, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

3 चिपसेट के साथ आएगी OnePlus Ace 7 सीरीज, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 28, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 06:00 pm IST

OnePlus Ace 7 सीरीज का टीजर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। वनप्लस की यह सीरीज 3 डेडिकेटेड चिप के साथ लॉन्च की जाएगी।

OnePlus Ace 7- India TV Hindi
वनप्लस एस 7 Image Source : ONEPLUS

OnePlus Ace 7 सीरीज को कल यानी 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस की इस गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज की खास बात ये है कि इसमें तीन-तीन डेडिकेटेड चिपसेट दिए जाएंगे। फोन के टीजर में कंपनी ने यह कंफर्म किया है। चीनी कंपनी की यह सीरीज फिलहाल घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। इसे भारत में OnePlus 16R के नाम से पेश किया जा सकता है।

मिलेगा 3 डेडिकेटेड चिप

कंपनी ने OnePlus Ace 7 Series के टीजर में कंफर्म किया है कि ये डिवाइसेज "e-sports triple chip" के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें टच रिस्पॉन्स चिप T3, ई-स्पोर्ट्स नेटवर्क चिप G3 और डिस्प्ले चिप P4 मिलेगा। इस फोन में दिया जाने वाला T3 चिप 520Hz मल्टी-फिंगर टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला G3 नेटवर्क चिप गेमिंग के दौरान सेलुलर गेम लेटेंसी को 17 प्रतिशत तक कम कर दिया जाता है।

पिछले दिनों चाइनीज टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी शेयर की है। डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, OnePlus Ace 7 को तीन कलर ऑप्शन - Tempered, Midnight Black और Radiant White में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, OnePlus Ace 7 Pro को भी तीन कलर ऑप्शन- Windbreaker, Midnight Black और Radiant White में पेश किया जा सकता है।

कई फीचर्स हुए कंफर्म

इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5V चिपसेट मिल सकता है। वहीं, इसका प्रो मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 9,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। साथ ही, ये फोन 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus Ace 7 सीरीज के इन दोनों फोन में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इस सीरीज के दोनों फोन 200MP कैमरे के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इनमें 50MP का कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढें - Flipkart पर शुरू हुई Big Bang Diwali Sale, 76% तक सस्ते मिल रहे Air Purifier

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।