1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नवंबर में लॉन्च होगा Motorola का 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कंफर्म

नवंबर में लॉन्च होगा Motorola का 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 28, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 06:52 pm IST

Motorola के 200MP के फ्लैगशिप फोन की लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इस फोन को अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किया जाएगा।

motorola signature 27- India TV Hindi
मोटोरोला सिग्नेचर 27 Image Source : MOTOROLA

Motoroal Signature 27 भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इसे अगले महीने यानी नवंबर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को पिछले महीने आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में भी शोकेस किया था। अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फोन को लिस्ट किया है और नवंबर में लॉन्चिंग कंफर्म की है।

नवंबर में होगा लॉन्च

मोटोरोला की वेबसाइट में हालांकि, फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म नहीं की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे मिड नवंबर या दिवाली के बाद पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन साल की शुरुआत में पेश हुए Motorola Signature का अपग्रेड है। इस फोन में कंपनी 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ-साथ क्वालकॉम के नए लॉन्च हुए सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 यूज करेगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म किए हैं।

motorola signature 27
Image Source : MOTOROLAमोटोरोला सिग्नेचर 27

Motorola Signature 27 के संभावित फीचर्स

मोटोरोला के इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा। इस प्रोसेसर को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह क्वालकॉम का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है। मोटोरोला के इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का मेन पेरीस्कोप कैमरा दिया जाएगा।

कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन ArcticMesh कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और रीडिजाइन्ड 3D वेपर कूलिंग चेंबर मिलेगा। इसके अलावा मोटोरोला के इस फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

यह फ्लैगशिप फोन AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें दमदार बैटरी और OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इस फोन में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक OS अपग्रेड ऑफर करेगी। इस फोन की कीमत को लेकर भी लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही है। यह फोन 70,000 रुपये से 90,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन के चिपसेट और कैमरे के अलावा अन्य कोई जानकारी कंफर्म नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - 3 चिपसेट के साथ आएगी OnePlus Ace 7 सीरीज, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।