1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट का AMOLED डिस्प्ले

iQOO ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट का AMOLED डिस्प्ले

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 28, 2026 08:11 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 08:11 pm IST

iQOO Neo 12 गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। आईकू का यह फोन 9000mAh की दमदार बैटरी और 185Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

iQOO Neo 12- India TV Hindi
आईकू नियो 12 Image Source : IQOO

iQOO ने अपना एक और दमदार गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। आईकू का यह गेमिंग स्मार्टफोन Neo सीरीज में पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च किया है। iQOO Neo 12 में कंपनी ने 9000mAh की दमदार बैटरी दी है। साथ ही, यह स्मार्टफोन 2K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

iQOO Neo 12 की कीमत

आईकू का यह फोन पांच स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 4399 (लगभग 63,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 4799 (लगभग 69,000 रुपये), CNY 5099 (लगभग 73,000 रुपये), CNY 5499 (लगभग 79,000 रुपये) और CNY 6499 (लगभग 93,000 रुपये) है।

  • 12GB RAM + 256GB - CNY 4399 (लगभग 63,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 256GB - CNY 4799 (लगभग 69,000 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB - CNY 5099 (लगभग 73,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB - CNY 5499 (लगभग 79,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB - CNY 6499 (लगभग 93,000 रुपये)

iQOO Neo 12 के फीचर्स

आईकू का यह गेमिंग स्मार्टफोन 6.83 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2K यानी 1440 x 3200 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस गेमिंग स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdraon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है। फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें 3D वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है।

iQOO Neo 12 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, AMOLED, 185Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB + 1TB
बैटरी 9000mAh, 100W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 17, OriginOS 7

iQOO 12 के बैक में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है। इस फोन का कैमरा 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 9000mAh की दमदार बैटरी दी है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 5G, 4G LTE, WiFi 7, Bluetooth 5.4, USB Type C, GPS जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, Android यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।