Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max की सेल भारत में आज यानी 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है। ओप्पो के ये दोनों फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरा से लैस हैं। साथ ही, ये दोनों फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं। ओप्पो की यह फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro को टक्कर देने वाली है। इस सीरीज का प्रो मैक्स मॉडल 200MP के ट्रिपल कैमरा के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
Oppo Find X10 सीरीज पर ऑफर
ओप्पो फाइंड एक्स 10 सीरीज के दोनों फोन 12GB रैम के साथ आते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड यानी Find X10 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल एक ही 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। कंपनी ने इसके साथ Hasselblad टेलीफोटो कन्वर्टर किट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये है।
Oppo Find X10
- 12GB RAM + 256GB - 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 1,69,999 रुपये
Oppo Find X10 Pro Max
- 12GB RAM + 512GB - 1,99,999 रुपये
इन दोनों फोन की खरीद पर 15% का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। ये दोनों ही फोन ग्लेशियर ब्लू, ग्लो कोरल और मिस्ट ग्रे कलर में खरीद सकते हैं। ये दोनों फोन Amazon और Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक स्टोर से खरीदे जा सकेंगे।
Oppo Find X10 सीरीज के फीचर्स
इस सीरीज के दोनों ही फोन MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आते हैं। इसके Pro Max मॉडल में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट के साथ आता है। ये दोनों फोन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। इनमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ये दोनों ही फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करते हैं।
Image Source : oppoओप्पो फाइंड एक्स 10 प्रो मैक्स
Oppo Find X10 में कंपनी ने 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। वहीं, इसका प्रो मैक्स मॉडल 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1272 x 2772 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। साथ ही, यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी से यह खराब नहीं होगा।
ओप्पो के ये दोनों प्रीमियम फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Find X10 Pro Max के बैक में 200MP + 200MP + 200MP कैमरा मिलता है। वहीं, Find X10 के बैक में 200MP + 200MP + 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा। ये दोनों ही फोन 50MP के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें - iQOO ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट का AMOLED डिस्प्ले