A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6000mAh बैटरी वाले सबसे सस्ते Ultra फोन की सेल, 14999 रुपये में लाएं घर

6000mAh बैटरी वाले सबसे सस्ते Ultra फोन की सेल, 14999 रुपये में लाएं घर

6000mAh बैटरी वाले देसी ब्रांड के फोन AI Plus Nova 2 Ultra की सेल आज यानी 17 अप्रैल से शुरू हो गई है। पहली सेल में फोन की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

Ai Plus Nova 2 Ultra- India TV Hindi
Image Source : AI PLUS एआई प्लस नोवा 2 अल्ट्रा

देसी ब्रांड के हाल में लॉन्च हुए सस्ते Ultra 5G फोन की पहली सेल आज यानी 17 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन सेल के लिए उपलब्ध है। AI+ का यह फोन अब तक का सबसे सस्ता Ultra फोन है, जिसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Nova 2 और Nova 2 Ultra लॉन्च किए थे। Nova 2 को हाल ही में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है।

Ai+ Nova 2 Ultra की सेल

इस फोन को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर फोन की सेल आयोजित की जा रही है। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह देसी अल्ट्रा फोन पहली सेल में 14,999 रुपये में मिलेगा।

Ai+ Nova 2 Ultra के फीचर्स

देसी ब्रांड का यह फोन 6.78 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स तक की है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस है। फोन में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB + 128GB
बैटरी 6000mAh, 33W
कैमरा 50MP + 8MP, 8MP
OS Android 16, NxtQS

यह फोन 6,000mAh की बैटरी और 33W USB Type C चार्जिंग फीचर से लैस है। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड NxtQS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के पीछे LED लाइट भी दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - Vivo X300 Ultra की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें कितने में आएगा DSLR जैसे कैमरे वाला फोन