1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7000mAh बैटरी वाले Oppo के 5G फोन की कीमत धड़ाम, हुआ बड़ा Price Cut

7000mAh बैटरी वाले Oppo के 5G फोन की कीमत धड़ाम, हुआ बड़ा Price Cut

7000mAh की दमदार बैटरी वाले Oppo K13 5G में बड़ा प्राइस कट किया गया है। ओप्पो का यह फोन फ्लिपकार्ट पर चल रहे End of Season Sale में लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है।

OPPO K13 5G- India TV Hindi
Image Source : FILE ओप्पो K13 5जी

Oppo के पिछले दिनों लॉन्च हुए 7000mAh की दमदार बैटरी वाले फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। ओप्पो का यह फोन 256GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। Oppo K सीरीज के इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे End of Season Sale में ओप्पो का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। आइए, जानते हैं इस फोन पर मिल रही डील के बारे में...

Oppo K13 5G की कीमत धड़ाम

Oppo K13 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। अगर, आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप इसे एक्सचेंज कराके आधी से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ ले सकते हैं।

Oppo K13 5G के फीचर्स

  • Oppo का यह फोन 6.7 इंच के HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। 
  • इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। इसके अलावा इसमें वेट हैंड टच और ग्लव मोड फीचर भी मिलता है।
  • Oppo का यह बजट 5G फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए वेपर कूलिंग (VC) चेंबर दिया गया है। 
  • इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।
  • यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। इसके अलावा यह बजट फोन AI फीचर्स से लैस है।
  • इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W SuperVOOC USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -