1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Phone का बार-बार हैंग होना है बड़े खतरे की निशानी, तुरंत कर लें यह काम नहीं तो होगा भारी नुकसान

Phone का बार-बार हैंग होना है बड़े खतरे की निशानी, तुरंत कर लें यह काम नहीं तो होगा भारी नुकसान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 30, 2025 02:01 pm IST,  Updated : May 30, 2025 02:01 pm IST

आपका फोन अगर बार-बार हैंग हो रहा है या फिर डेटा जल्दी खत्म हो रहा है तो ये आपके लिए बड़ा खतरा हो सकता है। ये संकेत आपके फोन हैक होने के हो सकते हैं। हालांकि, आप कुछ आसान ट्रिक्स से खुद को इस बड़े खतरे से बचा सकते हैं।

Phone hack- India TV Hindi
फोन का बार-बार हैंग होना है खतरनाक Image Source : FILE

क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि फोन यूज करते-करते अचानक से वो हैंग करने लगा हो? कई बार फोन की मेमोरी फुल होने या फिर बैकग्राउंड में किसी ऐप द्वारा डेटा चोरी की वजह से ऐसा होता है। अगर आप भी फोन हैंग होने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ चीजें चेक कर लेनी चाहिए, नहीं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। इन दिनों साइबर अपराध की घटनाएं इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं, कि खुद को इससे बचाए रखने के लिए समझदारी दिखाने की जरूरत होती है।

साइबर अपराधियों के नए तरीके

साइबर अपराधियों ने अपने तरीके दिनों-दिन इतने एडवांस कर लिए हैं कि कई बार यूजर्स को यह पता तक नहीं चलता है कि कब उनका फोन हैक हो जाता है। सरकार की तरफ से कई बार यूजर्स को साइबर अपराधियों से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। फोन हैक होने पर यह बार-बार हैंग हो सकता है या फिर फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। इन दिनों कॉल फॉरवर्डिंग के माध्यम से आपके OTP आदि हैकर्स के हाथ लग सकते हैं।

कई बार आपके फोन से कॉल फॉरवर्ड होने के साथ-साथ डेटा और SMS भी फॉरवर्ड हो जाते हैं। इसे भी आप आसानी से रोक सकते हैं। आप फोन की सेटिंग्स में जाकर कॉल और डेटा वाले ऑप्शन में इन सभी को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ USSD कोड डायल करके भी कॉल, डेटा या फिर SMS फॉरवर्डिंग को चेक कर सकते हैं और उन्हें फॉरवर्ड होने से रोक सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • हालांकि, आप फोन में कुछ कोड्स डायल करके आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि कॉल फॉरवर्ड हुआ है या नहीं।
  • इसके लिए आपको अपने फोन के डायल पैड पर जाना होगा और *#67# डायल करके कॉल बटन पर प्रेस करना होगा।
  • इसे डायल करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर एक लिस्ट ओपन होगी, जिसमें यह पता चल जाएगा कि कॉल फॉरवर्ड है कि नहीं। साथ ही, यह ये भी बताता है कि आपके फोन का डेटा या फिर SMS फॉरवर्ड हुआ है या नहीं।
  • अगर, आपको स्क्रीन पर यह दिखाई देता है कि कॉल, मैसेज या फिर डेटा फॉरवर्ड हो रहा है तो आप ##002# डायल करके इसे रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक