Acer ने भारत में अपने बजट फ्रेंडली टैबलेट्स लॉन्च कर दिए हैं। लैपटॉप और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के ये सस्ते टैबलेट्स 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है और इनमें 10,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। एसर के ये टैबलेट्स Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G के नाम से पेश किए गए हैं।
कितनी है कीमत?
Acer कंपनी के Iconia Tab 11 5G की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Iconia Tab 12 5G की कीमत 26,990 रुपये से शुरू होती है। Icoina Tab 11 5G का सिम सपोर्ट वाला वेरिएंट 25,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, Tab 12 5G का सिम वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है।
- Iconia Tab 11 5G (WiFi Only) - 23,990 रुपये
- Iconia Tab 11 5G (WiFi + 5G) - 25,999 रुपये
- Iconia Tab 12 5G (WiFi Only) - 26,990 रुपये
- Iconia Tab 11 5G (WiFi + 5G) - 29,999 रुपये
Iconia Tab 11, Tab 12 5G के फीचर्स
इस सीरीज के Tab 11 वाले मॉडल में कंपनी ने 10.95 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले दिया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक की है। इस टैबलेट को बेसिक यूज जैसे की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और ऑनलाइन क्लासेज आदि के लिए लॉन्च किया गया है।
वहीं, Tab 12 5G में कंपनी ने 12.2 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जो 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1600 पिक्सल है। इसके साथ Stylus पेन का सपोर्ट मिलेगा। Tab 11 में 13MP का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, Tab 12 के बैक में 16MP का कैमरा दिया गया है। ये दोनों 2MP के सेकेंडरी मैक्रो कैमरा के साथ आते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।
ये दोनों ही बजट फ्रेंडली टैबलेट MediaTek MT8755 चिपसेट पर काम करते हैं। इनके साथ 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। ये दोनों ही टैबलेट्स एक्सटर्नल कीबोर्ड को सपोर्ट करते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi-5, Bluetooth 5.2, USB Type C और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Tab 12 में कंपनी ने 10,000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे चौड़े डिस्प्ले वाला Android स्मार्टफोन, फीचर्स आए सामने