1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Acer ने लॉन्च किया दो डिस्प्ले वाला फोन, 20GB रैम के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

Acer ने लॉन्च किया दो डिस्प्ले वाला फोन, 20GB रैम के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

Acer ने दो डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। एसर का यह फोन 64MP के AI कैमरे और 20GB तक रैम जैसे फीचर्स से लैस है।

Acer Smartphone- India TV Hindi
Image Source : ACER एसर स्मार्टफोन

Acer ने डुअल डिस्प्ले वाला बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया है। एसर का यह फोन 5G कनेक्टिविटी, 20GB रैम और 64MP कैमरे जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। लैटिन अमेरिकी कंपनी का यह फोन तीन कलर ऑप्शन और यूनीक डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत रिवील नहीं की है।

लैपटॉप और टैबलेट बनाने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड का यह नया फोन Acer Sospiro A70 5G के नाम से पेश किया गया है। इसके पिछले मॉडल A50 को 4G LTE  सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। इस फोन की खास बात ये है कि इसके बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है। इस डिस्प्ले का इस्तेमाल फोटोग्राफी के दौरान व्यूफाइंडर के तौर पर किया जा सकता है।

Acer Sospiro A70 5G के फीचर्स

एसर का यह नया स्मार्टफोन 6.67 इंच के HD+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का मेन डिस्प्ले 720 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसके बैक में एक 1.88 इंच का सेकेंडरी TFT डिस्प्ले दिया गया है। फोन के सेकेंडरी डिस्प्ले का रेजलूशन 240 x 284 पिक्सल है।

Acer का यह फोन 64MP के मेन AI कैमरा के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक सेकेंडरी सेंसर भी दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Unisoc T8200 5G चिपसेट के साथ आता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की रैम को 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस तरह से फोन की रैम 20GB तक हो सकती है। इसके अलावा स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

एसर के इस फोन में कंपनी ने 5000mAh की दमदार बैटरी दी है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में 5G, NFC, WiFI, Bluetooth, GPS और 3.5mm जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा। साथ ही, फोन को धूल-मिट्टी से भी यह बचाएगा।

यह भी पढ़ें - Oppo Reno X में मिलेंगे 200MP के दो कैमरे? 9000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च