A
Hindi News टेक न्यूज़ लॉन्च हो गया सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन, 5000 रुपये से कम में मिलते हैं गजब के फीचर्स

लॉन्च हो गया सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन, 5000 रुपये से कम में मिलते हैं गजब के फीचर्स

AI+ Pulse और Nova 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों फोन NextQuantum के कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं और इनमें 5000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

AI Pulse- India TV Hindi Image Source : FILE एआई पल्स

AI+ ने भारत में दो सस्ते स्मार्टफोन-  Pulse और Nova 5G लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन बटन वाले फीचर फोन की कीमत में उतारे गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सके। रियलमी के पूर्व CEO और NextQuantum के फाउंडर माधव सेठ ने AI+ ब्रांड के तहत ये दोनों फोन भारत में लॉन्च किए हैं, जिसकी कीमत 4,999 रुपये से शुरू होती है। AI+ Pulse और Nova 5G में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

सबसे सस्ता स्मार्टफोन

AI+ Pulse और Nova 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से इन दोनों फोन को खरीदा जा सकेगा। AI+ Pulse को 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 6,999 रुपये में आता है।

AI+ Nova 5G को 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है। AI+ के इन दोनों फोन की खास बात ये है कि 10,000 रुपये से कम कीमत में आपको AI फीचर्स मिलेंगे। इन दोनों फोन की पहली सेल 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 500 रुपये का लिमिटेड डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Image Source : FILEएआई प्लस नोवा 5जी

AI+ Pulse

यह सस्ता स्मार्टफोन 6.745 इंच के HD+डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Unisoc T615 प्रोसेसर, 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन के बैक में AI डुअल कैमरा मिलता है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलता है।

AI+ Nova 5G

यह सस्ता 5G स्मार्टफोन भी 6.745 इंच के HD+डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें भी 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Unisoc T8200 5G प्रोसेसर और 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसके बैक में भी AI डुअल कैमरा मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

यूजर्स की प्राइवेसी से खिलवाड़ कर रही टेक कंपनियां, Facebook, Google के बाद अब Amazon पर चलेगा मुकदमा