देसी ब्रांड Ai+ ने सबसे सस्ते फ्लिप फोन और Nova 2 5G सीरीज के साथ-साथ सस्ता टैबलेट भी लॉन्च किया है। एआई पल्स का यह टैबलेट 8000mAh की दमदार बैटरी, 10.95 इंच के बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है। Ai+ ने अपने इस टैबलेट की कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी है। यह कंपनी का पहला टैबलेट है, जिसमें कॉलिंग और WiFi की सुविधा भी मिलती है।
Ai+ Pulse Tab की कीमत
यह सस्ता टैबलेट एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस सस्ते टैबलेट की सेल अगले महीने यानी मई में शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने फिलहाल इस टैबलेट की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। इसे दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Ai+ Pulse Tab के फीचर्स
यह टैबलेट 10.95 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1200 x 1920 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक की है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G88 चिपसेट मिलता है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
Ai+ Pulse Tab के बैक में 13MP का सिंगल कैमरा मिलता है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। टैबलेट के रियर कैमरा में ऑटोफोकस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इस टैबलेट में WiFi, 4G LTE जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड NxtQS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें यूजर्स को AI फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ देसी ब्रांड का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश