1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ देसी ब्रांड का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश

8,999 रुपये में लॉन्च हुआ देसी ब्रांड का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 09, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 06:19 pm IST

देसी ब्रांड Ai+ ने Nova 2 सीरीज लॉन्च की है। यह 5G स्मार्टफोन सीरीज 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है और इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू है।

Ai+ Nova 2, Nova 2 Ultra- India TV Hindi
एआई प्लस नोवा 2 सीरीज Image Source : AI+

देसी ब्रांड Ai+ ने सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च किया है। Nova Flip 5G के साथ कंपनी ने 8,999 रुपये में सस्ता 5G फोन भी लॉन्च किया है। Ai+ Nova 2 सीरीज को भारतीय बाजार में उतारा गया है, जिसमें 6000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स हैं। इस सीरीज में दो फोन Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra 5G पेश किए गए हैं। साथ ही, देसी ब्रांड ने अपना पहला टैबलेट भी भारतीय बाजार में उतारा है। यह टैबलेट 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 10.5 इंच के डिस्प्ले फीचर से लैस है। देसी ब्रांड के ये दोनों सस्ते फोन चीनी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

Ai+ Nova 2 सीरीज की कीमत

इस सीरीज के बेस मॉडल Nova 2 5G की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसका टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 14 अप्रैल को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर में आता है।

इसके Nova 2 Ultra 5G मॉडल की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसका टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में आता है। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 17 अप्रैल को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB + 128GB
बैटरी 6000mAh, 33W
कैमरा 50MP + 8MP, 8MP
OS Android 16, NxtQS

Ai+ Nova 2 सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड NxtQS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। Nova 2 Ultra में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स तक की है। Nova 2 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Ai+ Nova 2 Ultra में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। वहीं, Nova 2 में Unisoc T8200 चिपसेट मिलता है। ये दोनों फोन 128GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Ai+ Nova 2 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 6GB + 128GB
बैटरी 6000mAh, 18W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, NxtQS

Ai+ Nova 2 के बैक में 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, Ai+ Nova 2 Ultra में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 8MP का कैमरा मिलेगा। दोनों ही फोन में ब्लूटूथ, WiFi, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की सेल शुरू, हजारों रुपये बचाने का मौका, जानें कहां मिल रहा ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक