1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की सेल शुरू, हजारों रुपये बचाने का मौका, जानें कहां मिल रहा ऑफर

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की सेल शुरू, हजारों रुपये बचाने का मौका, जानें कहां मिल रहा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 09, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 04:15 pm IST

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 को पहली सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी फोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट, EMI जैसे ऑफर्स दे रही है।

Samsung Galaxy A57 Sale Starts- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए57 की सेल शुरू Image Source : INDIA TV

Samsung के हाल में लॉन्च हुए मिड बजट फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 की सेल भारत में शुरू हो गई है। सैमसंग के ये दोनों फोन आज यानी 9 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से खरीदे जा सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने इन दोनों फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। ये दोनों फोन बड़ी AMOLED स्क्रीन, दमदार बैटरी जैसे फीचर्स से लैस हैं। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर ये दोनों फोन आज रात से मिलने शुरू हो जाएंगे।

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 पर ऑफर

Samsung Galaxy A57 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 62,499 रुपये में आता है। इसे Lavender, Charcoal और Graygreen कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Galaxy A37 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB औ 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 47,999 रुपये और 52,999 रुपये है। इसे Navy, Icyblue और Lilac कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर भी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 के फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये दोनों फोन 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इन दोनों फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक की है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला विकटस प्लस मिलता है। ये दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।

Samsung Galaxy A57 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 1680
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 5000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 12MP+ 5MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

Galaxy A57 में Exynos 1680 और Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोससर मिलता है। ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। साथ ही, इन दोनों फोन में 45W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करते हैं और Galaxy AI फीचर्स से लैस हैं।

Samsung Galaxy A37 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 1480
स्टोरेज 12GB + 256GB
बैटरी 5000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 8MP+ 5MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

सैमसंग के इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। Galaxy A57 में 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं, Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - PNG के लिए Online कैसे करें अप्लाई? कितने दिन में लग जाएगा कनेक्शन? जानें पूरा प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक