1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Oppo ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 29, 2026 11:54 am IST,  Updated : Sep 29, 2026 12:08 pm IST

Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो का यह मिड बजट फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन को 8 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा।

Oppo K14 Plus- India TV Hindi
ओप्पो के14 प्लस Image Source : OPPO

Highlights

  • Oppo ने भारत में 8000mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • ओप्पो का यह फोन 50MP OIS कैमरा फीचर के साथ आता है।
  • फोन को 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल में खरीदा जा सकेगा।

Oppo ने एक और दमदार फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन 8000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Oppo K14, Oppo K14x और Oppo K14 Lite पेश कर चुकी है। Oppo K14 Plus को बड़े 5000mm2 वेपर चेंबर कूलिंग दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 6 साल तक खराब नहीं होगी।

Oppo K14 Plus की कीमत

ओप्पो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट में पेश किया गया है।

  • 6GB RAM + 128GB - 29,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 32,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 35,999 रुपये

कंपनी इस फोन की खरीद पर 4000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर किया जा रहा है। फोन की पहली सेल 8 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल के साथ शुरू की जाएगी। पहली सेल में फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Oppo K14 Plus के फीचर्स

Oppo का यह फोन 6.78 इंच के 1.5K AMOLED Ultra ब्राइट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेाग। फोन के डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स दिया गया है और इसका पीक रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन की रैम को 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें 8,000mAh की दमदार बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा रहा है। इसके साथ 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Oppo K14 Plus फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 MAX
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP, 16MP
बैटरी 8000mAh, 45W
OS Android 16, ColorOS 16

ओप्पो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटेड हैं, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। यह फोन AI फीचर्स से लैस है। इसमें AI Portrait Glow, AI Popout 2.0, AI Remix Collage, AI Recompose, AI Night Mode और AI Eraser जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Nothing ने लॉन्च किया ANC फीचर वाला प्रीमियम हेडफोन, सिंगल चार्ज में मिलेगा 68 घंटे का बैकअप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।