Airtel के 28 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की वापसी हो गई है। कंपनी ने कुछ महीने पहले अपने इस रिचार्ज प्लान को वेबसाइट और ऐप से हटा लिया था। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। वहीं, कंपनी ने इसके साथ कंपनी ने 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्लान भी बंद किए थे। अब कंपनी ने अपने डेली 1GB डेटा वाले इस सस्ते प्लान को फिर से वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर लिस्ट कर दिया है।
299 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यह प्लान डेली 1GB डेटा और 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा डेटा वाले महंगे रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते हैं।
इससे पहले कंपनी ने TRAI वाले तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये रिचार्ज प्लान 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये में आते हैं। इन तीनों प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
185 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, कंपनी अपने इस प्लान में 300 फ्री SMS का लाभ देती है।
203 रुपये वाला प्लान
टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में भी मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो उन्हें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 300 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।
206 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह सस्ता प्लान पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि इसमें कैलेंडर मंथ के हिसाब से वैलिडिटी मिलेगी। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Jio के करोड़ों यूजर्स की मौज, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, लॉन्च हुआ दमदार प्लान