1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel का दबदबा, Jio ने भी दिखाया दम, किसका कितना बढ़ा यूजरबेस?

TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel का दबदबा, Jio ने भी दिखाया दम, किसका कितना बढ़ा यूजरबेस?

TRAI ने जून की टेलीकॉम रिपोर्ट जारी कर दी है। Airtel और Jio ने एक बार फिर से अपने नेटवर्क में लाखों नए यूजर्स जोड़े हैं। वहीं, Vi और BSNL के यूजर्स की संख्यां में भी इजाफा हुआ है।

TRAI- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH ट्राई की नई टेलीकॉम रिपोर्ट

TRAI ने जून के महीने में भारतीय टेलीकॉम यूजर्स का डेटा शेयर किया है। देश में कुल टेलीफोन यूजर्स की संख्यां बढ़कर 1,348 मिलियन यानी 134.8 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबिक, सब्सक्राइबर्स की संख्यां में महीने-दर-महीने 0.37 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया जा रहा है। वहीं, भारत की ओवरऑल टेलीडेन्सिटी भी बढ़कर 94.31 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसका मतलब है कि देश के 94% से ज्यादा हिस्से में टेलीकॉम सर्विस पहुंचा दी गई है। मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्यां में भी बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। मोबाइल यानी वायरलेस यूजर्स की संख्यां में 5.79 मिलियन यानी करीब 58 लाख यूजर्स की बढ़ोतरी हुई है।

जून में तेजी से बढ़े यूजर्स

ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, जून के महीने में भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्यां 1343 मिलियन यानी 134.3 करोड़ से बढ़कर 1348 मिलियन यानी 134.8 मिलियन तक पहुंच गई है। इसमें 1300 मिलियन यानी 130 करोड़ मोबाइल और करीब 48 मिलियन यानी 4.8 करोड़ वायरलाइन यूजर्स हैं। जून में 5.79 मिलियन यानी करीब 58 लाख नए यूजर्स ने टेलीकॉम सर्विस ली है। मई में भी टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां में करीब 5 मिलियन यानी 50 लाख का इजाफा देखा गया था।

Airtel का दबदबा

जून के महीने में एयरटेल ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन दोहराते हुए 2.99 मिलियन यानी लगभग 30 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वहीं, Jio के यूजर्स की संख्यां में 2.15 मिलियन यानी करीब 21.5 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, वोडाफोन-आइडिया ने भी जून के महीने में 1.64 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स की संख्यां में भी 94,006 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मई के महीने में एयरटेल ने कुल 29,26,907 यानी 29.26 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े थे। वहीं, Jio के यूजर्स की संख्यां भी 21,54,468 यानी 21.54 लाख बढ़ी थी। इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स की संख्यां में भी 1.22 लाख का इजाफा हुआ था, जबकि BSNL के करीब 1.04 लाख यूजर्स कम हुए थे।

Jio की बादशाहत बरकरार

रिलायंस जियो सबसे ज्यादा ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ टॉप पर बना हुआ है। जियो के पास कुल 532.21 मिलयन यानी 53.22 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं, Airtel के ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्यां भी बढ़कर 379.97 मिलियन यानी लगभग 40 करोड़ पहुंच गई है। वोडाफोन-आइडिया के पास 130.13 मिलियन यानी 13 करोड़ WiFi यूजर्स हैं, जबकि BSNL के यूजर्स की संख्यां 27.44 मिलियन यानी 2.8 करोड़ करे करीब है।

यह भी पढ़ें - ह्यूमनॉइड रोबोट देश के लिए खतरा! अमेरिका ने लगाया बैन, क्या AI मॉडल पर भी लगेगी रोक?