1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi के बाद Airtel ने भी फ्री की इंटरनेशनल रोमिंग, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फायदा

Vi के बाद Airtel ने भी फ्री की इंटरनेशनल रोमिंग, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फायदा

Airtel ने भी अपने यूजर्स के लिए इंटरनेशनल रोमिंग फ्री कर दिया है। कंपनी के इस ऑफर का लाभ साल में एक इंटरनेशनल ट्रिप करने वाले यूजर्स को मिलेगा। इससे पहले वोडाफोन-आइडिया ने भी इंटरनेशल रोमिंग फ्री किया था।

airtel international roaming free- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एयरटेल ने फ्री की इंटरनेशनल रोमिंग

Airtel ने विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी दे दी है। कंपनी ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर की है। इससे पहले वोडाफोन-आइडिया ने भी 176 देशों में इंटरनेशनल रोमिंग फ्री किया है। हालांकि, एयरटेल ने फ्री-इंटरनेशनल रोमिंग लेने वाले यूजर्स के लिए कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं।

इंटरनेशनल रोमिंग के फायदे

इंटरनेशनल रोमिंग पैक एक्टिवेट कराने वाले यूजर्स एक सिम पर साल में एक बार ही इस फ्री ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को कंप्लिमेंटरी इंटरनेशनल पैक के तौर पर 5GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, 60 फ्री कॉलिंग मिनट ऑफर किया जाएगा। यह कॉलिंग मिनट इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स के लिए है। इसके अलावा यूजर्स को 25 आउटगोइंग SMS का लाभ मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 5 दिनों की है। यही नहीं, इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान इनकमिंग SMS के लिए कोई लिमिट नहीं है।

सभी पोस्टपेड यूजर्स को मिलेगा लाभ

Airtel के मुताबिक, यह ऑफर कंपनी के सभी पुराने और नए पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स के लिए है। टेलीकॉम कंपनी अपने 499, 749, 1049, 1249, 1449 और 1799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर कर रही है। इन सभी इंडिविजुअल और फैमिली प्लान के साथ कम्प्लिमेंटरी इंटरनेशनल रोमिंग फ्री रहेगा।

प्लान बेनिफिट्स इंटरनेशनल रोमिंग
499 रुपये (इंडिविजुअल)- 1 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग, अनिलमिटेड डेटा, फ्री SMS, OTT प्रति सिम एक इंटरनेशनल ट्रिप हर साल
749 रुपये (फैमिली)- 2 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग, अनिलमिटेड डेटा, फ्री SMS, OTT प्रति सिम एक इंटरनेशनल ट्रिप हर साल
1049 रुपये (फैमिली)- 3 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग, अनिलमिटेड डेटा, फ्री SMS, OTT प्रति सिम एक इंटरनेशनल ट्रिप हर साल
1249 रुपये (फैमिली)- 4 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग, अनिलमिटेड डेटा, फ्री SMS, OTT प्रति सिम एक इंटरनेशनल ट्रिप हर साल
1449 रुपये (फैमिली)- 4 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग, अनिलमिटेड डेटा, फ्री SMS, OTT प्रति सिम एक इंटरनेशनल ट्रिप हर साल
1799 रुपये (फैमिली)- 5 सिम अनलिमिटेड कॉलिंग, अनिलमिटेड डेटा, फ्री SMS, OTT प्रति सिम एक इंटरनेशनल ट्रिप हर साल

कैसे करें एक्टिवेट?

पुराने पोस्टपेड प्लान और प्रीपेड प्लान वाले यूजर्स Airtel Thanks ऐप में जाकर नए पोस्टपेड प्लान ऑप्ट कर सकते हैं। इसके बाद ट्रिप पर जाने से पहले वो ऐप में इंटरनेशन रोमिंग वाले ऑप्शन पर जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। एक्टिवेट करने के 5 दिन तक यूजर्स को इंटरनेशनल ट्रिप में फ्री बेनिफिट्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Redmi 17C 5G की सेल शुरू, सस्ते में घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला फोन