1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का सस्ता प्लान, 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, मिल रहे कई बेनिफिट्स

Airtel का सस्ता प्लान, 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, मिल रहे कई बेनिफिट्स

Airtel के पास 84 दिन वाला एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel 84 days recharge plan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एयरटेल का 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान

Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। टेलीकॉम ऑपरेटर अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, SMS समेत कई और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग का लाभ लेना चाहते हैं। अगर, आप भी एयरटेल के नंबर को सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज कर रहे हैं तो ये प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

469 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने इस प्रीपेड प्लान को पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह एक वॉइस ओनली प्लान है, जिसे कंपनी ने TRAI के निर्देश के बाद लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स चाहे तो एयरटेल का डेटा पैक इसके साथ ऐड-ऑन कर सकते हैं। वहीं, इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुल 900 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। यही नहीं, कंपनी प्रमोशनल ऑफर के तहत Adobe Express प्रीमियम का 12 महीने तक का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम फ्री नेटवर्क एक्सपीरियंस मिलेगा।

548 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के अलावा एयरटेल के पास एक और 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है। यह प्लान 548 रुपये में आता है। इसमें भी यूजर्स को पूरे भारत में अनिलमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान भी कुल 900 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 7GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर करती है। यही नहीं, यूजर्स को Adobe Express का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। अगर, यूजर थोड़ा-बहुत डेटा भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस प्लान को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Vivo ला रहा Google Pixel जैसा दिखने वाला फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, Amazon पर हुआ लिस्ट