Vivo X300 Pro और Vivo X300 FE भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी कंपनी ने अपने इन दोनों फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया है। Vivo X300 FE में कंपनी ने Google Pixel जैसा कैमरा डिजाइन दिया है। अमेजन पर शेयर की गई तस्वीर में कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है। वहीं, इस सीरीज के अल्ट्रा फोन में सर्कुलर कैमरा डिजाइन दिया गया है। वीवो के ये दोनों फोन एक्सटर्नल टेलीफोटो एक्सटेंडर किट या फोटोग्राफी किट के साथ आएंगे।
Vivo X300 FE
भारतीय टिप्स्टर संजू चौधरी ने वीवो के इस फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर ने अपने X हैंडल से दावा किया है कि यह फोन भारत में दो स्टोरज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 200mm का 2G2 एक्सटेंडर फोटोग्राफी किट भी मिलेगा। हालांकि, इस किट को यूजर अलग से खरीद सकते हैं।
वीवो का यह फोन पहले ही रूस में लॉन्च किया जा चुका है। इसकी शुरुआती कीमत RUB 60,124 (लगभग 71,000 रुपये) है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 6.3 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन 50MP के मेन और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा दिया जाएगा।
Vivo X300 Ultra
वीवो का यह फोन चीनी बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी इस फोन को भारत में अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इसमें 200MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। साथ ही, फोन में 50MP का सेल्फी और एक अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। यह फोन 6,600mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें - 6 साल में पहली बार हुआ ऐसा, भारत में स्मार्टफोन की घटी डिमांड, Nothing ने सबको चौंकाया