1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6 साल में पहली बार हुआ ऐसा, भारत में स्मार्टफोन की घटी डिमांड, Nothing ने सबको चौंकाया

6 साल में पहली बार हुआ ऐसा, भारत में स्मार्टफोन की घटी डिमांड, Nothing ने सबको चौंकाया

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 18, 2026 09:34 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 09:34 am IST

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 6 साल के बाद पहली बार गिरावट देखने को मिला है। इस दौरान यूके की ब्रांड Nothing ने सबको चौंका दिया है।

नथिंग 4a प्रो- India TV Hindi
नथिंग 4a प्रो Image Source : INDIA TV

6 साल में पहली बार भारत का स्मार्टफोन मार्केट सुस्त दिख रहा है। साल की पहली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 3 प्रतिशत की साल-दर-साल गिरावट देखी गई है। कोविड के दौर के बाद पहली बार भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में यह कमी देखी गई है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च फर्म के मंथली स्मार्टफोन शिपमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, चिप शॉर्टेज की वजह से फोन की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा देखने को मिला है। हालांकि, इस दौरान Nothing ने सबको चौंका दिया है।

Nothing ने सबकों चौकाया

रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी ब्रांड Vivo का भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 21 प्रतिशत का शेयर हो गया है। कंपनी ने Samsung, Xiaomi, Oppo जैसे ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कुछ साल से टॉप पर काबिज चीनी ब्रांड Xiaomi एक बार फिर से तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं, Samsung मजबूती के साथ फिर से दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं, Nothing ने पिछली तिमाही में सबको चौंकाते हुए 47 प्रतिशत का सालाना ग्रोथ दर्ज किया है। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट में Google सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला ब्रांड बना है।

Vivo Smartphone
Image Source : VIVOवीवो स्मार्टफोन

किसका कितना मार्केट शेयर?

  • साल की पहली तिमाही में Vivo ने 20.8 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा किया है। चीनी कंपनी का पिछली तिमाही में मार्केट शेयर 19.7 प्रतिशत था। वहीं, कंपनी के सब ब्रांड iQOO का मार्केट शेयर 2.6 प्रतिशत रहा है। पिछली तिमाही में इसका मार्केट शेयर 2.7 प्रतिशत था।
  • सैमसंग का मार्केट शेयर 17.4 प्रतिशत है और यह दूसरे नंबर पर काबिज है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का पिछली तिमाही में मार्केट शेयर 17.6 प्रतिशत था।
  • Oppo का मार्केट शेयर साल की पहली तिमाही में 12.2 प्रतिशत से बढ़कर 13.6 प्रतिशत हो गया है। चीनी ब्रांड के फोन को भारतीय यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
  • वहीं चीनी ब्रांड Xiaomi और Poco का मार्केट शेयर क्रमशः 7.9 प्रतिशत और 4.2 प्रतिशत रहा है। इन दोनों कंपनियों का मार्केट शेयर पिछली तिमाही में क्रमशः 7.9 और 4.8 प्रतिशत था।
  • Realme का मार्केट शेयर तेजी से घटा है। साल की पहली तिमाही में मार्केट शेयर 8.9 प्रतिशत है। पिछली तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 11 प्रतिशत था।
  • OnePlus का मार्केट शेयर साल की पहली तिमाही में 1.8 प्रतिशत रहा है। पिछली तिमाही में चीनी ब्रांड का मार्केट शेयर 2.4 प्रतिशत था।

Smartphone market Share India
Image Source : COUNTERPOINTस्मार्टफोन मार्केट शेयर

यह भी पढ़ें - सस्ते में लॉन्च हुआ 200 इंच की स्क्रीन वाला स्मार्ट पोर्टेबल प्रोजेक्टर, घर की दीवार को बनाएं Smart TV

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक