A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Alcatel V3 Ultra का रिटेल बॉक्स आया सामने, 3 कैमरे समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Alcatel V3 Ultra का रिटेल बॉक्स आया सामने, 3 कैमरे समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Alactel भारतीय बाजार में वापसी के लिए तैयार है। कंपनी जल्द ही अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Alactel V3 Ultra लॉन्च करने वाली है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन का डिजाइन हाल ही में सामने आया है।

Alcatel V3 Ultra- India TV Hindi
Image Source : MADHAV SHETH अल्काटेल वी3 अल्ट्रा

Alcatel जल्द भी भारतीय बाजार में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन V3 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। फ्रांस के स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने भारत में अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए TCL और Nokia के साथ साझेदारी की है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट हो चुका है। इस फोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है, जिसमें फोन के बैक पैनल और Stylus पेन की झलक देखी जा सकती है।

फोन का डिजाइन रिवील

अल्टाकेट इंडिया के एडवाइजर की जिम्मेदारी NxtQuantum शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और सीईओ माधव सेठ को दी गई है। यह कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम डिजाइन करेगी, जो खास तौर पर मेड-इन-इंडिया होगा। माधव सेठ ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की है। वहीं, फोन के रिटेल बॉक्स को भी कंपनी ने माधव सेठ ने अपने X हैंडल से टीज किया है।

माधव सेठ द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, Alcatel के इस प्रीमियम स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में एक LED फ्लैश लाइट देखी जा सकती है। फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। उम्मीद है कि इसमें प्रीमियम OLED या AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। कंपनी ने अप्रैल के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में एंट्री कंफर्म किया था।

इस ब्रांड को TCL कम्युनिकेशन द्वारा भारत में ऑपरेट किया जाएगा। कंपनी का फोकस प्रीमियम सेगमेंट के यूजर्स पर रहेगा। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा। इसमें NXTQuantumOS का इस्तेमाल किया जाएगा, जो Google Android पर बेस्ड हो सकता है।

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन

भारत में फोन असेंबल करने के लिए पिछले दिनों Alcatel ने केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव को सपोर्ट किया। पहले इस स्मार्टफोन को पिछले महीने यानी मार्च में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, अब कंपनी इस फोन को आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च करने वाली है। फ्रांस की टेक्नोलॉजी कंपनी को कोडलेस मोबाइल फोन बनाने का एक्सपीरियंस है। 1996 से कंपनी भारत समेत दुनियाभर मे कोडलेस मोबाइल फोन बेच रही थी। 

यह भी पढ़ें-