1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Sale में क्या सस्ता मिलेगा iPhone 16? डील प्राइस हुई रिवील

Amazon Sale में क्या सस्ता मिलेगा iPhone 16? डील प्राइस हुई रिवील

Amazon Sale में iPhone 16 पर मिलने वाली डील कंपनी ने रिवील कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने दावा किया है कि एप्पल का यह आईफोन लोएस्ट प्राइस में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 16 deal reveal- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन 16 की डील हुई रिवील

Apple ने हाल ही में अपनी iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। नए आईफोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने पुराने मॉडल की कीमत में भी इजाफा किया है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 अब लॉन्च प्राइस से लगभग 15,000 रुपये महंगा मिल रहा है। वहीं, 2024 में लॉन्च हुआ iPhone 16 भी 10,000 रुपये महंगा हो गया है। Amazon पर 8 अक्टूबर को फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपकमिंग सेल की डील्स रिवील करनी शुरू कर दी है। एप्पल का यह आईफोन भी अपकमिंग सेल में लोएस्ट प्राइस में लिस्ट किया गया है।

क्या सस्ता मिलेगा iPhone 16?

अपकमिंग फेस्टिव सीजन सेल में एप्पल का यह आईफोन 71,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। एप्पल ने इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि, पिछले दिनों फोन की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होने वाली सेल में यह फोन मौजूदा प्राइस से लगभग 18,000 रुपये सस्ता मिलेगा। हालांकि फोन की यह कीमत बैंक और कूपन डिस्काउंट आदि के बाद की है। इसके अलावा आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी करा सकते हैं। इसके बाद फोन की कीमत और कम हो सकती है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी मिलेगा।

iPhone 16 के फीचर्स

एप्पल ने इस आईफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है।

iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग, iOS 18 जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी ने लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलती है 6000mAh की बैटरी