A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Sale में स्मार्टफोन की कीमतें हुई कम, 40% तक सस्ते हुए ये तगड़े फोन

Amazon Sale में स्मार्टफोन की कीमतें हुई कम, 40% तक सस्ते हुए ये तगड़े फोन

Amazon पर होली के बाद एक और नई सेल शुरू हुई है। इस सेल में स्मार्टफोन की कीमत में 40% तक का प्राइस कट किया गया है। Apple, Samsung, OnePlus, Realme जैसे ब्रांड्स के फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Amazon Smartphone Sale offers- India TV Hindi
Image Source : APPLE अमेजन सेल में सस्ते हुए स्मार्टफोन

Amazon पर नई सेल शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 6 मार्च से लेकर 12 मार्च के बीच चल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग में iPhone Air, Samsung Galaxy S25+, iQOO 15R, OnePlus Nord 5, Realme Narzo 90x 5G जैसे स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कई ब्रांड के फोन 40% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए, जानते हैं इस सेल में मिलने वाले टॉप ऑफर्स के बारे में...

iPhone Air

एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में 27,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन अमेजन पर 93,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल में यह फोन 90,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25+

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है।

iQOO 15R

iQOO का यह नया लॉन्च हुआ फोन 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को हाल ही में 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी खरीद पर 13,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है।

OnePlus Nord 5 5G

वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस फोन को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर शुरू हुई सेल में यह फोन 32,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।

Realme Narzo 90x 5G

रियलमी का यह सस्ता फोन लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन सेल में यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 15

रेडमी का यह सस्ता फोन अमेजन सेल में काफी कम प्राइस में मिल रहा है। फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन सेल में यह 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - Samsung ने 3000 रुपये तक महंगे किए ये 6 सस्ते स्मार्टफोन, जानें नई कीमत