1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने 3000 रुपये तक महंगे किए ये 6 सस्ते स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

Samsung ने 3000 रुपये तक महंगे किए ये 6 सस्ते स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 07, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 01:33 pm IST

Samsung ने अपने 6 और सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये फोन अब 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। स्टोरेज की कमी की वजह से सैमसंग ने ये फैसला लिया है।

Samsung Galaxy Smartphone- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की कीमतें हुई महंगी Image Source : SAMSUNG

Samsung ने अपने 6 और सस्ते फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी के Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के सस्ते फोन की कीमत में ये इजाफा किया गया है। इन फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इससे पहले Vivo और Oppo ने अपने कुछ फोन की कीमतें बढ़ाई थी। ओप्पो को A6 Pro, A6x, Reno 15c की कीमतें लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये तक बढ़ गई हैं।

Samsung के ये 6 फोन हुए महंगे

सैमसंग ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M36 और Galaxy F36 की कीमत में 1,500 रुपये तक का इजाफा किया है। वहीं, Galaxy M17 और Galaxy F17 की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा Galaxy A17 की कीमत में 3,000 रुपये और Galaxy A06 की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा हुआ है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सैमसंग के इन सस्ते फोन की कीमत में हुए इजाफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

क्या है नई कीमत?

Samsung Galaxy M36 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
8GB + 128GB 21,499 रुपये 500 रुपये 21,999 रुपये
8GB + 256GB 24,499 रुपये 1,500 रुपये 25,999 रुपये

Samsung Galaxy F36 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
8GB + 128GB 21,499 रुपये 500 रुपये 21,999 रुपये
8GB + 256GB 24,999 रुपये 1,500 रुपये 25,999 रुपये

Samsung Galaxy M17 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
6GB + 128GB 15,999 रुपये 500 रुपये 16,499 रुपये
8GB + 128GB 17,499 रुपये 1,000 रुपये 18,499 रुपये

Samsung Galaxy F17 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
4GB + 128GB 16,499 रुपये 500 रुपये 16,999 रुपये
6GB + 128GB 17,999 रुपये 1,000 रुपये 18,999 रुपये
8GB + 128GB 19,999 रुपये 1,000 रुपये 20,999 रुपये

Samsung Galaxy A17 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
6GB + 128GB 18,999 रुपये 1,500 रुपये 20,499 रुपये
8GB + 128GB 20,499 रुपये 2,000 रुपये 22,499 रुपये
8GB + 256GB 23,499 रुपये 3,000 रुपये 26,499 रुपये

Samsung Galaxy A06 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
6GB + 128GB 15,499 रुपये 500 रुपये 15,999 रुपये

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आया एक और तगड़ा फीचर, Sticker सर्च करने की टेंशन हुई खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक