Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया एक और तगड़ा फीचर, Sticker सर्च करने की टेंशन हुई खत्म

WhatsApp में आया एक और तगड़ा फीचर, Sticker सर्च करने की टेंशन हुई खत्म

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 07, 2026 12:51 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 12:52 pm IST

WhatsApp यूजर्स के लिए एक और नया फीचर जोड़ा गया है। मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब यूजर को अपने पसंदीदा स्टीकर भेजने के लिए सर्च नहीं करना पड़ेगा। उन्हें इमोजी टाइप करते ही स्टीकर का सजेशन मिलेगा।

WhatsApp new feature- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH वॉट्सऐप में नया फीचर

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया गया है। वॉट्सऐप का यह फीचर यूजर्स की Sticker ढूंढ़ने की टेंशन खत्म कर देगा। मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस फीचर को iOS यानी iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। ऐप अपडेट के बाद यूजर्स को स्टीकर वाला यह नया फीचर मिलने लगेगा। यूजर्स को चैटिंग के दौरान इमोजी सेंड करते ही उससे संबंधित स्टीकर का सजेशन मिलेगा। यूजर्स को अलग से स्टीकर खोजने की जरूरत नहीं होगी।

मेटा ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के iOS वर्जन 26.8.76 के लिए इस नए स्टीकर सजेशन फीचर को रोल आउट किया है। अगर, आपके आईफोन में वॉट्सऐप का यह नया वर्जन इंस्टॉल है, तो आप भी इसे यूज कर सकते हैं। वहीं, जिन यूजर्स के पास वॉट्सऐप का यह नया फीचर नहीं मिला है, वो अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं और इस फीचर को एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

कैसे करता है काम?

WhatsApp के इस नए फीचर में किसी से चैटिंग के दौरान अगर आप कोई इमोजी टाइप करेंगे तो उससे संबंधित स्टीकर का सजेशन मिलेगा। आप चाहें तो इमोजी के बजाय स्टीकर को अपने दोस्तों या फैमिली को सेंड कर सकेंगे। WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में जानकारी शेयर की है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, कि जैसे कि हार्ट वाली इमोजी टाइप करते हैं वैसे ही इससे जुड़े स्टीकर्स का सजेशन मिलता है। यूजर्स इन स्टीकर में से अपनी पसंदीदा स्टीकर को चुन सकते हैं और चाहने वालों को भेज सकते हैं।

WhatsApp Stickers
Image Source : WABETAINFOवॉट्सऐप स्टीकर

कैसे ऐड करें स्टीकर?

वॉट्सऐप यूजर्स को इस फीचर में केवल वही स्टीकर्स सजेशन में दिखाई देंगे, जो उनके ऐप में जोड़े गए हैं। यूजर्स चाहे तो अपने वॉट्सऐप में थर्ड पार्टी स्टीकर पैक भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें मैसेज वाले ऑप्शन में जाकर दिए गए अटैचमैंट वाले विकल्प पर टैप करना होगा। इसके बाद दिए गए '+' आइकन पर टैप करके वो नए स्टीकर पैक्स को अपने वॉट्सऐप में जोड़ सकते हैं।

थर्ड पार्टी स्टीकर पैक्स के लिए यूजर्स को गूगल या एप्पल ऐप स्टोर पर जाना होगा और पसंदीदा स्टीकर पैक को सर्च करना होगा। स्टीकर पैक को इंस्टॉल करने के बाद उन्हें वॉट्सऐप में जाना होगा और दिए गए  '+' आइकन पर टैप करके वो नए इंस्टॉल हुए थर्ड पार्टी स्टीकर पैक को भी जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Flipkart पर शुरू हुई Big Saving Days Sale, 75% तक सस्ते मिल रहे कई प्रोडक्ट्स

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement