एप्पल के पहले फोल्डेबल डिवाइस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। एप्पल के सालाना इवेंट में कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन की घोषणा की है। कंपनी ने इसे iPhone Duo का नाम दिया है। पहले इसे iPhone Ultra कहा जा रहा था। यह नया फोल्डेबल डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold की तरह मजबूत हिंज और फिक्स्ड आसपेक्ट रेश्यो के साथ आता है।
कितनी है कीमत?
iPhone Duo को दो कलर ऑप्शन- Night Sky और Star White में पेश किया गया है। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 1999 डॉलर यानी लगभग 1,90,000 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2199 डॉलर (लगभग 2,09,000 रुपये), 2599 डॉलर (लगभग 2,47,000 रुपये) और 3199 डॉलर (लगभग 3,04,000 रुपये) है। इसका प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगा और इसे 23 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- 256GB - 1999 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपये)
- 512GB - 2199 डॉलर (लगभग 2,09,000 रुपये)
- 1TB - 2599 डॉलर (लगभग 2,47,000 रुपये)
- 2TB - 3199 डॉलर (लगभग 3,04,000 रुपये)
Image Source : Appleआईफोन डुओ
iPhone Duo के फीचर्स
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस नए फोल्डेबल आईफोन में कंपनी ने iOS 27 को रीडिजाइन किया है, ताकि इसे फोल्डेबल पैनल के साथ यूज किया जा सके। इसमें फ्लेक्सिबल व्यू के लिए डुअल-डिस्प्ले सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। नए फोल्डेबल आईफोन में हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही, यह एडवांस Siri AI से लैस होगा।
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड दिया गया है। यह फोल्डेबल फोन भी iPhone 18 Pro सीरीज की तरह ही नए A20 Pro चिप के साथ आता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें कंपनी ने ड्यूल न्यूरल इंजन दिया है, जो मल्टीटास्किंग के दौरान 32 कोर को इनेबल करता है।
iPhone Duo के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोल्डेबल आईफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 44 घंटे का बैकअप देती है। वहीं, 5 मिनट चार्ज करने पर इसे 5 घंटे तक यूज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Apple Event Highlights: एप्पल ने पेश किया पहला फोल्डेबल आईफोन, iPhone 18 Pro में बड़ा अपग्रेड