1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple Event Live: एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन हुआ पेश, सैमसंग को मिलेगी टक्कर
Live now

Apple Event Live: एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन हुआ पेश, सैमसंग को मिलेगी टक्कर

Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा iPhone 18 Pro Series लॉन्च करने वाला है। इस साल एप्पल इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

iPhone Duo- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन डुओ

Apple Event Live: एप्पल के सालाना इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है। साथ ही, Apple Watch Ultra 2026 और Apple Watch 2026 पेश किए जाएंगे। इस साल एप्पल इवेंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल इवेंट में कंपनी iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगी। इसके अलावा iPhone Air के अगले मॉडल को भी पेश नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पहला फोल्डेबल आईफोन

Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को इस साल उतारने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे iPhone Duo या iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। इसका लुक और डिजाइन सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 की तरह होगा। यह भी चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है।

यही नहीं, अपनी 20वीं एनिवर्सरी में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज दुनिया के पहला 2nm चिप के साथ पेश किए जा सकते हैं। ये सभी डिवाइसेज A20 Pro Bionic चिप के साथ आ सकते हैं, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में भी अपग्रेड मिलेगा।

एप्पल इवेंट 2026 के बड़े अनाउंसमेंट्स (संभावित)

  • iPhone 18 Pro लॉन्च
  • iPhone 18 Pro Max लॉन्च
  • एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra/iPhone Duo
  • Apple Watch Series 12
  • Apple Watch Ultra 3
  • नए AirPods
  • iOS 27 सॉफ्टवेयर अपडेट
  • एप्पल इवेंट के कैलेंडर में बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें - 15 सितंबर को लॉन्च होगा Redmi का 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, कंफर्म हुई डेट

 

Live updates : Apple Event 2026

  • 11:36 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone Duo में मिलेगा टाइटैनियम फ्रेम

    iPhone Duo में Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह कंसिस्टेंट आसपेक्ट रेश्यो मिलती है। यह फोल्डेबल डिवाइस चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें टाइटैनियम फ्रेम के साथ मजबूत हिंज मैकेनिज्म दिया गया है।

  • 11:27 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन हुआ पेश

    एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन पेश कर दिया है। एप्पल का यह फोल्डेबल डिवाइस iPhone Duo के नाम से पेश किया गया है।

  • 11:15 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    AirPods 5 की कीमत

    AirPods 5 की कीमत $129 से शुरू होती है। वहीं, वायरलेस चार्जिंग केस के साथ इसकी कीमत$149 से शुरू होगी। इसे ओपन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

  • 11:10 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Watch 2026 हुई पेश

    एप्पल की नई Watch सीरीज भी इस इवेंट में पेश की गई है। नई वॉच सीरीज में एडवांस हेल्थ फीचर और एडवांस सेंसिंग दिया गया है। नई एप्पल वॉच 12 सीरीज में एक्युरेट हेल्थ सेंसिंग सिस्टम दिया गया है।

  • 11:03 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    AirPods 5 हुआ पेश

    एप्पल इवेंट में कंपनी ने नई जेनरेशन के एयरपॉड्स पेश किए हैं। AirPods 5 को एडवांस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर ट्रांसपैरेंसी मोड दिया गया है।

  • 11:01 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    1199 डॉलर से शुरू होगी कीमत

    iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत 1199 डॉलर यानी लगभग 1,14,000 रुपये से शुरू होगी। इसकी सेल 12 सितंबर से शुरू हो जाएगी। नई आईफोन 18 प्रो सीरीज में बड़ी बैटरी, नए डायनैमिक आईलैंड वाले डिस्प्ले और नए 2nm चिप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

  • 10:53 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    अपर्चर शिफ्ट वाला कैमरा

    एप्पल की नई iPhone 18 Pro के कैमरा में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह सीरीज 48MP के फ्यूजन कैमरा सेंसर के साथ आएगी, जिसमें वेरिएबल अपर्चर दिया जाएगा यानी इस सीरीज के कैमरा का अपर्चर शिफ्ट हो सकता है। यह लाइट की विजिबिलिटी के आधार पर अपर्चर को शिफ्ट करेगा, ताकि बेहतर तस्वीर कैप्चर की जा सकेगी।

  • 10:50 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    बैटरी में बड़ा अपग्रेड

    iPhone 18 Pro सीरीज के बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह कंपनी की पहली सीरीज होगी, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी। iPhone 18 Pro में 36 घंटे और iPhone 18 Pro में 45 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।

  • 10:47 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    मिलेगा A20 Pro चिप

    एप्पल के नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro सीरीज के दोनों फोन 2nm A20 Pro चिप के साथ आएंगे। यह नया चिप पिछले साल आए iPhone 17 Pro के A19 Pro के मुकाबले तेज होगा और इसमें ऑन-डिवाइस एआई रन करने की क्षमता है।

  • 10:41 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    चार नए कलर में पेश हुई iPhone 18 Pro सीरीज

    iPhone 18 Pro सीरीज को चार नए कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी कलर में पेश किया है। एप्पल की यह नई सीरीज ऑनडिवाइस AI फीचर्स से लैस होगी। इसमें अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी।

  • 10:38 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Intelligent हुआ प्राइवेट

    एप्पल इवेंट के कीनोट के दौरान कंपनी के सीईओ ने दावा किया कि अपकमिंग iPhone सीरीज में एप्पल इंटेलिजेंट को और ज्यादा प्राइवेट बनाया गया है। एआई एजेंट पर शेयर किया गया डेटा एप्पल भी एक्सेस नहीं करेगा। यही नहीं, सिरी को भी अपग्रेड किया गया है।

  • 10:32 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Apple Event का कीनोट हुआ शुरू

    एप्पल इवेंट का कीनोट तय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू हो गया है। एप्पल पार्क स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर नें यह इवेंट आयोजित किया जा रहा है। एप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस (John Ternus) नए आईफोन मॉडल के बारे में बता रहे हैं।

    Image Source : Appleएप्पल कीनोट
  • 10:26 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    Surprise And Shine

    इस साल एप्पल इवेंट का नाम Surprise And Shine रखा गया है। अमेरिकी टेक कंपनी इस साल यूजर्स को नए सरप्राइज दे सकती है। नए लॉन्च होने वाले डिवाइस में iPhone Duo/iPhone Ultra का नाम शामिल है। इसके अलावा iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

  • 10:18 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 18 Pro में बदलेगा कैमरा बटन

    एप्पल के अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज के कैमरा बटन में बदलाव देखने को मिल सकता है। एप्पल इस कंट्रोल बटन को और ज्यादा सिंपल बना सकता है। कैमरा कंट्रोल में यह बदलाव यूजर्स को इसे बेहतर तरीके से यूज करने वाला बना सकता है।

  • 10:07 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone Air का बदलेगा नाम?

    नई आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च होने से पहले एक नई जानकारी सामने आई है। iPhone Air को कंपनी रीब्रांड कर सकती है। इसे iPhone 18 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह डिवाइस आज आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट में पेश नहीं किया जाएगा। अगले साल की शुरुआत में इसे iPhone 18e के नाम से पेश किया जा सकता है।

  • 10:05 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 18 Pro के कलर वेरिएंट्स आए सामने

    आईफोन 18 प्रो के नए कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। इस मॉडल में नया डार्क चेरी फिनिश देखने को मिल सकता है। पिछले दिनों यह कलर वेरिएंट ऑनलाइन लीक हुआ है। इसके अलावा नए आईफोन को डार्क ग्रे और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    Image Source : MacWorldआईफोन 18 प्रो (रयूमर्ड)
  • 10:00 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    एप्पल स्टोर हुआ ऑफलाइन

    iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च से पहले एप्पल स्टोर ऑफलाइन हो गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक स्टोर पर से सभी डिवाइसेज को अनलिस्ट कर दिया है। नए प्रोडक्ट लॉन्च होने के बाद ही एप्पल स्टोर पर डिवाइसेज फिर से दिखाई देंगे। हर साल की तरह इस साल भी एप्पल स्टोर से पुराने मॉडल को हटा दिया जाएगा।

  • 9:58 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone Duo का हैंड्स-ऑन वीडियो

    एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का हैंड्स-ऑन वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है। इस वीडियो में फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। पहले भी iPhone Duo/iPhone Ultra का कॉन्सेप्ट वीडियो सामने आ चुका है।

  • 9:55 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    एप्पल इवेंट कहां देखें लाइव?

    एप्पल इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यही नहीं, Apple TV ऐप पर भी यह इवेंट लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे कीनोट शुरू होगा।

  • 9:53 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    छोटा डायनैमिक आईलैंड

    iPhone X के बाद पहली बार कंपनी के आईफोन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन 18 प्रो सीरीज में फिजिकल बटन को हटाया जा सकता है। इसका डिजाइन iPhone 17 Pro की तरह ही होगा, लेकिन फ्रंट पैनल में छोटा डायनैमिक आईलैंड मिल सकता है।

  • 9:06 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    AirPods 5 में होगा अपग्रेड

    एप्पल इवेंट में कंपनी इस साल नए AirPods लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में AirPods 5 की घोषणा हो सकती है, जो एडवांस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आ सकता है। इसमें एप्पल का नया H3 चिप यूज किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि एप्पल के इस साल लॉन्च होने वाले एयरपॉड्स में कैमरा दिया जा सकता है।

    Image Source : Appleएयरपॉड्स
  • 9:00 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    2nm चिप के साथ लॉन्च होंगे आईफोन

    इस साल लॉन्च होने वाले सभी iPhone में कंपनी पहली बार 2nm चिप यूज करने वाली है। ये सभी डिवाइस कंपनी के A20 Pro Bionic चिप के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। साथ ही, इनमें 12GB तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है।

  • 8:46 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro, iPhone Duo की कीमत लीक

    एप्पल के इस साल लॉन्च होने वाले तीनों आईफोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर ने अपने X हैंडल से दावा किया है कि iPhone 18 Pro को भारत में 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये होगी। वहीं, एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo/iPhone Ultra की कीमत 2,49,900 रुपये से शुरू होगी।

  • 8:36 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    क्या पूर्व सीईओ टिम कुक भी होंगे शामिल?

    एप्पल इवेंट में पूर्व सीईओ टिम कुक भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बार वो कीनोट में दिखाई नहीं देंगे। वो एप्पल के अन्य स्टाफ की तरह दर्शक दीर्घा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस के लिए यह पहला बड़ा मौका होगा, जब वो दुनियाभर की मीडिया को संबोधित करेंगे। टिम कुक पिछली बार कुछ महीने पहले आयोजित हुए WWDC 2026 में कीनोट देते हुए नजर आए थे।

    Image Source : Appleएप्पल सीईओ टिम कुक
  • 8:26 PM (IST) Posted by Harshit Harsh

    थोड़ी देर में शुरू होगा कीनोट

    एप्पल इवेंट का कीनोट थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा। अमेरिका के क्यूपरटिनो स्थित एप्पल पार्क में यह सालाना इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस साल एप्पल के नए सीईओ John Ternus कीनोट को संबोधित करेंगे। कंपनी के पूर्व सीईओ टिम कुक का कार्यकाल कुछ दिनों पहले ही 31 अगस्त को खत्म हुआ है।