iPhone के बाद एप्पल अब ऐसे कवर पर काम कर रहा है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला एंटिना लगा होगा। यह आईफोन कवर आपको बिना नेटवर्क के सैटेलाइट कनेक्टिविटी देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इस स्मार्ट कवर के लिए पेटेंट फाइल किया है। कंपनी ने 2022 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर वाले iPhone लॉन्च किए थे। इसके बाद से सैमसंग समेत कई एंड्रॉइड ब्रांड ने अपने फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देना शुरू किया था।
फोन कवर में मिलेगा एंटिना
Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इस एंटिना वाले फोन कवर के लिए पेटेंट दायर किया है। इस रिमूवेबल केस में सैटेलाइट से कनेक्टिविटी के लिए फिजिकल एरे यानी एंटिना दिया जाएगा। इसमें मल्टीपल ट्रांसमीटर और ट्रांसरिसीवर्स लगे होंगे, जो सैटेलाइट से कवर को कनेक्ट करेगा। इसके अलावा फोन के साथ कनेक्टिविटी के लिए इस कवर में नियर फील्ड कम्युनिकेशन यानी NFC और रेडियो फ्रिक्वेंसी (RF) ट्रांसमीटर लगा होगा। दायर पेटेंट के मुताबिक, इस एंटिना को फोन के कवर से फोल्ड आउट किया जा सकता है।
Image Source : Android headlinesएप्पल पेटेंट
रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स चाहें तो iPhone के साथ इस स्मार्ट कवर को खरीद सकते हैं। कंपनी आने वाले समय में अपने आईफोन के साथ इस स्मार्ट कवर को भी लॉन्च करेगी। इसके लिए हालांकि यूजर्स को अलग से खर्च करना पड़ सकता है। इस कवर में बिल्ट-इन फीचर दिया जा सकता है, जो नो नेटवर्क जोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी को ऑन कर देगा, ताकि यूजर्स SOS में कॉलिंग का लाभ ले सके।
इमरजेंसी में मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
इस स्मार्ट केस के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट से कनेक्ट किया जा सकेगा। किसी भी स्मार्टफोन के साथ लगे एंटिना का सरफेस एरिया सीमित होता है, जिसकी वजह से इंडोर में कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है। रिमूवेबल एंटीना लगाने के पीछे का मकसद ये होगा कि आईफोन में दिए एंटिना को एक्सटेंशन मिलेगा। यह एक्सटेंशन यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसकी वजह से यूजर्स SOS यानी इमरजेंसी में आसानी से फोन सर्विसेज ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें - Jio के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 365 रुपये में मिल रहा बहुत कुछ