1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 365 रुपये में मिल रहा बहुत कुछ

Jio के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 365 रुपये में मिल रहा बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 21, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 04:10 pm IST

Jio के 46 करोड़ यूजर्स के लिए कंपनी ने हाल ही में एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
जियो 365 रुपये वाला रिचार्ज प्लान Image Source : PTI

Jio अपने यूजर्स के लिए लगातार सस्ते प्लान लेकर आता है। जियो के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो ने हाल ही में 365 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें कॉलिंग, डेटा, फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी के पास ऐसे कई अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं।

जियो का 365 रुपये वाला प्लान

कंज्यूमर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का यह 365 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे फायदे मिलते हैं। जियो का यह प्रीपेड प्लान 25GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसके लिए कोई डेली लिमिट कंपनी ने सेट नहीं किया है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

Jio Rs 365 Plan
Image Source : JIO STOREजियो 365 रुपये वाला नया प्लान

इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 7.47 रुपये का टॉकटाइम ऑफर किया जाता है। वहीं, यूजर्स को इसमें Jio Hotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन स्पेशल ऑफर के तहत मिलेगा। Jio TV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस यूजर्स को मिलेगा। इसमें AI Cloud के साथ 50GB स्टोरेज का लाभ मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini का प्लान ऑफर किया जाता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है।

Jio के पास इस प्रीपेड प्लान के अलावा 349 रुपये वाला भी एक सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यह प्रीपेड प्लान डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा Jio के कम्प्लिमेंटरी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। स्पेशल ऑफर का भी लाभ यूजर्स को इस प्लान में मिलेगा, जिसके तहत Google Gemini का 18 महीने वाला सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें - Google के बाद Microsoft ने भी खोल दिया खजाना, भारत में AI पर करेगा बड़ा निवेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक