Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है। यूजर्स को इसके लिए और थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हाल में एक एनलिस्ट ने दावा किया है कि फोल्डेबल आईफोन में देरी हो सकती है। पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल का यह फोल्डेबल iPhone इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ iPhone 18 Pro सीरीज भी लॉन्च करेगी।
फोल्डेबल आईफोन में देरी की संभावना
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले फोल्डेबल फोन iPhone Ultra की लॉन्च में देरी की मुख्य वजह प्रोडक्शन है। ट्रायल प्रोडक्शन के दौरान इसके हिंज में कोई दिक्कत पाई गई थी, जिसके बाद फाइन प्रोडक्शन में देरी हुई है। एप्पल एनलिस्ट मिंग-ची-कुओ ने दावा किया है कि iPhone Ultra की सेल साइकिल iPhone X की तरह होगी, जिसे कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था। फोन में बड़े बदलाव, OLED डिस्प्ले और बेजल को कम करने की वजह से इसकी पहली शिपमेंट देरी से हुई थी।
वहीं, इस साल iPhone Ultra के साथ ही ऐसे ही मैन्युफेक्चरिंग चैलेंज देखने को मिल सकता है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, साल की तीसरी तिमाही में एप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन का 5 लाख से 10 लाख यूनिट शिप कर सकता है। यह अनुमानित 70 से 80 लाख यूनिट के शिपमेंट के मुकाबले 8 से 10 प्रतिशत ही है।
कितनी होगी कीमत?
हालांकि, मिंग-ची-कुओ ने दावा किया है कि फोन को iPhone 18 Pro सीरीज के साथ ही पेश किया जाएगा। हालांकि, फोन की सेल साल की चौथी तिमाही में की जाएगी। एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन 2,300 डॉलर यानी लगभग 2,20,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले दिनों ही ये खबरें सामने आई थी कि iPhone Ultra का फाइनल प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। इस फोन को सितंबर में ग्लोबल लॉन्च के लिए फास्ट ट्रैक किया जा रहा है। हालांकि, बाद में पता चला कि इसके हिंज के स्टेब्लाइजेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से एप्पल इसके प्रोडक्शन में देरी कर सकता है।
iPhone Ultra के पिछले दिनों सामने आए फीचर्स की बात करें तो यह आईफोन A20 Pro Bionic चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 8 इंच का वाइड फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, इसमें 6 इंच का कवर डिस्प्ले भी मिलेगा। यह फोन सैमसंग के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए सेंटर स्टेज कैमरा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - 23,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, अमेजन सेल में तगड़ा प्राइस कट