1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 23,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, अमेजन सेल में तगड़ा प्राइस कट

23,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, अमेजन सेल में तगड़ा प्राइस कट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 06, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 03:52 pm IST

OnePlus 13 को सस्ते में खरीदने का मौका है। वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से 23,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया गया है।

OnePlus 13- India TV Hindi
वनप्लस 13 Image Source : INDIA TV

OnePlus 13 की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। साथ ही, फोन में दमदार बैटरी और जबरदस्त कैमरा सेटअप दिया गया है। वनप्लस का यह फोन पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रही Prime Day Sale पर वनप्लस का यह फोन काफी सस्ता मिल रहा है।

Amazon Prime Day Sale

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 4 जून से लेकर 6 जून के बीच आयोजित की जा रही है। इस सेल में वनप्लस का यह फोन 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। OnePlus 13 को पिछले साल 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर यह फोन 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वनप्लस का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है।

OnePlus 13 के फीचर्स

वनप्लस के इस फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में QHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए सिरेमिक गार्ड दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

OnePlus 13 फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 24GB, 1TB
बैटरी 6000mAh, 100W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 15

फोन में 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। वहीं, 50MP का टेलीफोटो और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - HMD ने पेश किए AI वाले 4G फीचर फोन, मिलेगा दो दिन का बैटरी बैकअप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक