A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनियों की राह पर Apple, आईफोन के लिए टेस्ट कर रहा 200MP का कैमरा

चीनी कंपनियों की राह पर Apple, आईफोन के लिए टेस्ट कर रहा 200MP का कैमरा

Apple फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी अपने अपकमिंग आईफोन के लिए 200MP कैमरा टेस्ट कर रही है। यह कैमरा Oppo Find X9 Ultra की तरह ही होगा।

iPhone 17 Pro- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आईफोन का कैमरा

Apple iPhone के कैमरे में अब तक का सबसे बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकता है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी 200MP वाले कैमरा की टेस्टिंग कर रही है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह कैमरा चीनी कंपनी Oppo के Find X9 Ultra से इंस्पायर्ड होगा। इंडस्ट्री के सूत्रों से आईफोन कैमरा के बारे में ये जानकारी सामने आई है।

200MP कैमरा वाला आईफोन

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि एप्पल 200MP वाले कैमरा की टेस्टिंग कर रहा है। यह कैमरा 1/1.12 इंच के सेंसर के साथ आएगा। Oppo के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Find X9 Ultra में भी यही कैमरा सेंसर यूज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने चीनी कंपनियों की तरह ही आईफोन के कैमरा के लिए स्ट्रेटेजी में बदलाव करने का फैसला किया है। आने वाले समय में iPhone के हार्डवेयर में अपग्रेड की संभावना है।

DCS की पोस्ट के मुताबिक, Oppo Find X9 Ultra को 200MP के डुअल पिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कैमरे में 10x टेलीफोटो जूम का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब आईफोन में 200MP कैमरा दिए जाने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी मई 2025 में रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि एप्पल 200MP वाले कैमरे पर काम कर रहा है।

iPhone 18 में नहीं मिलेगा यह कैमरा?

इस साल जनवरी में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा जा रहा ता कि एप्पल की iPhone 21 सीरीज में 200MP का कैमरा मिलेगा। यह एप्पल की पहली आईफोन सीरीज होगी, जिसमें 200MP कैमरा मिल सकता है। इस iPhone 21 सीरीज को कंपनी 2028 में लॉन्च करेगी। इस दौरान एप्पल के आईफोन में कई और बड़े अपग्रेड्स की संभावना है।

Samsung ने अपनी Galaxy S23 सीरीज में पहली बार 200MP कैमरा का इस्तेमाल किया था। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल S23 Ultra में 200MP का कैमरा यूज किया गया था। वहीं, Motorola Edge 30 Ultra दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Samsung ISOCELL HP1 200MP कैमरा सेंसर यूज किया गया था। इस फोन को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें - Realme 16 की आ गई लॉन्च डेट, भारत में इस दिन लेगा एंट्री, मिलेगी 7000mAh की बैटरी