1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme 16 की आ गई लॉन्च डेट, भारत में इस दिन लेगा एंट्री, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Realme 16 की आ गई लॉन्च डेट, भारत में इस दिन लेगा एंट्री, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 26, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 02:54 pm IST

Realme 16 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रियलमी का यह फोन अगले महीने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी और 12GB रैम दिया जा सकता है।

Realme 16- India TV Hindi
रियलमी 16 Image Source : REALME INDIA

Realme 16 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रियलमी का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कई फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट के साथ आएगा। रियलमी के इस फोन की खास बात ये है कि इसके बैक में सेल्फी मिरर डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बैक पैनल में कैमरा डिजाइन Google Pixel की तरह ही है।

2 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च

Realme 16 5G को अगले महीने 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पिछले कई दिनों से अपने इस मिड बजट फोन को भारतीय बाजार में टीज कर रही थी। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन दो कलर ऑप्शन- एयर ब्लैक और एयर व्हाइट में आता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगा। रियलमी का यह फोन पहले ही वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इसे 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

Realme 16
Image Source : REALME INDIAरियलमी 16

Realme 16 5G के फीचर्स (संभावित)

रियलमी का यह फोन 6.57 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक के बजट फ्रेंडली प्रोसेसर Dimensity 6400 Ultra के साथ आएगा। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसमें Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 मिलेगा। साथ ही, यह फोन AI फीचर्स से लैस होगा।

Realme 16 5G संभावित फीचर्स
डिस्प्ले 6.57 इंच, AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 Ultra
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 60W
कैमरा 50MP + 2MP, 20MP
OS Android 16, Realme UI 7

Realme 16 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा मिल सकता है। Realme 16 5G में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Android 17 में मिलेगा Crypto जैसा सिक्योरिटी फीचर, फोन हैक करना होगा नामुमकिन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक