1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Android 17 में मिलेगा Crypto जैसा सिक्योरिटी फीचर, फोन हैक करना होगा नामुमकिन!

Android 17 में मिलेगा Crypto जैसा सिक्योरिटी फीचर, फोन हैक करना होगा नामुमकिन!

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 26, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 12:05 pm IST

Google अपने अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 में क्रिप्टो लेवल सिक्योरिटी फीचर देने वाला है। यह फीचर डिवाइस को हैक होने से बचाएगा।

Android 17- India TV Hindi
एंड्रॉइ़़ड 17 Image Source : GOOGLE

Google अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 में क्रिप्टो लेवल का सिक्योरिटी फीचर देने वाला है। यह फीचर डिवाइस को हैक होने से बचाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) स्टैंडर्ड दिया जाएगा। Android 17 का अर्ली बीटा वर्जन फिलहाल Google Pixel यूजर्स के लिए उपलब्ध है। गूगल इसे जून में आयोजित होने वाले Google I/O 2026 में पेश कर सकता है।

ProAndroid की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में Post-quantum Cryptography (PQC) स्टैंडर्ड अडॉप्ट करने वाला है। इसे अपकमिंग बीटा वर्जन में रोल आउट किया जा सकता है, जिसकी टेस्टिंग के बाद फाइनल रिलीज में भी शामिल किया जाएगा।

क्या है PQC यानी Post-quantum Cryptography?

पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी एक गणित का टर्म है, जिसमें कोडिंग को इतनी जटिल बनाई जाती है कि इसे तोड़ने के लिए एक विशेष सिक्योरिटी कोड की जरूरत होती है। गूगल अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम में यही सिक्योरिटी फीचर इंट्रोड्यूस करेगा,जो इंप्रूव बूटलोडर के साथ आएगा। इसमें डिजिटल सिग्नेचर रेसिस्टेंट फीचर दिया जाएगा, जो डिवाइस को क्वांटम अटैक्स से बचाएगा।

गूगल का यह फैसला इन दिनों लगातार हो रहे साइबर हमलों से डिवाइस को सिक्योर करने का काम करेगा। इन दिनों स्मार्टफोन का इस्तेमाल बैंकिंग के साथ-साथ क्रिप्टो एक्सचेंज में भी किया जाता है। फोन की सिक्योरिटी बेहतर होने से बड़े साइबर हमलों पर लगाम लगाया जा सकेगा। खास तौर पर भविष्य में होने वाले साइबर हमलों और मलिशस ऐप्स के जरिए डिवाइस में की जाने वाली सेंधमारी को रोकने का काम किया जा सकेगा। यह मोबाइल डिवाइस के लिए एक नए लेवल का सिक्योरिटी अपग्रेड होगा।

कैसे डाउनलोड करें Android 17?

Android 17 का बीटा अपडेट केवल गूगल पिक्सल डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। अगर, आपने गूगल एंड्रॉइड बीटा के लिए एनरोल कराया है तो आप Android की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर गूगल का लेटेस्ट Andorid 17 Beta वर्जन डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, बीटा वर्जन में कई तरह की खामियां भी होती हैं, जिसकी वजह से फोन यूज करते समय आपको दिक्कत भी आ सकती है। अगर, आपको नया ऑपरेटिंग सिस्टम सही से टेस्ट करना है, तो ही आप इसे डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें - Meta और Youtube पर करोड़ों का जुर्माना, सोशल मीडिया की लत को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक