Apple भारत में अपना तीसरा रिटेल स्टोर ओपन करने वाला है। iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने से पहले कंपनी अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है। मुंबई और दिल्ली के रिटेल स्टोर के बाद कंपनी अब आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरू में अपना तीसरा रिटेल स्टोर ओपन करने जा रही है। एप्पल के इस रिटेल स्टोर का नाम Apple Hebbal है, जिसे Phoenix Mall of India में ओपन किया जाएगा। एप्पल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह रिटेल स्टोर अगले महीने 2 सितंबर को ओपन किया जाएगा।
iPhone 17 सीरीज से पहले तोहफा
एप्पल की नई iPhone 17 सीरीज को अगले महीने 8 सितंबर से लेकर 13 सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल नई आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है। इस सीरीज में कंपनी चार नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ-साथ iPhone 17 Air भी शामिल हैं।
इससे पहले एप्पल ने मुंबई के BKC और दिल्ली के DLF Saket में अपने स्टोर 2022 में ओपन किए थे। बेंगलुरू के बाद कंपनी दिल्ली से सटे नोएडा में भी अपना रिटेल स्टोर ओपन करेगी। पिछले दिनों एप्पल के CEO टिम कुक ने अर्निंग कॉल्स के दौरान बताया था कि एप्पल भारत और मिडिल ईस्ट में अपने रिटेल स्टोर की संख्यां बढ़ाने जा रहा है।
Apple Hebbal में मिलेंगी ये सुविधाएं
बेंगलुरू के नए रिटेल स्टोर में भी यूजर्स को वहीं सुविधाएं मिलेंगे, जो दिल्ली और मुंबई के रिटेल स्टोर में मिलती हैं। यूजर्स यहां से अपनी पसंद के एप्पल डिवाइस खरीदने से पहले एक्सपीरियंस कर सकेंगे। साथ ही, वो अपने डिवाइस को रिपेयर भी करवा सकेंगे। Apple Hebbal कंपनी का दक्षिण भारत में पहला आधिकारिक रिटेल स्टोर होगा। एप्पल ने बेंगलुरू में नए रिटेल स्टोर ओपन करने से पहले बेंगलुरू थीम वाला वॉलपेपर रिलीज किया है। साथ ही, Apple Hebbal म्यूजिक प्ले लिस्ट भी जारी की है, जिसे Apple Music में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ