1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 21, 2025 09:59 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 12:14 pm IST

Jio के पोर्टफोलियो में कई सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी के पास कई ऐसे प्लान मौजूद हैं, जिनमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा आदि का भी लाभ मिलेगा।

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
जियो रिचार्ज प्लान Image Source : JIO

जियो ने अपने 48 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान उतारे हैं। कंपनी के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई सस्ते प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा समेत कई और बेनिफिट्स मिलते हैं। वहीं, लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें तो जियो के पास 365 दिन वाले प्लान भी मौजूद हैं। अगर, आप 84 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो ये आप जियो के इन दो प्लान को चुन सकते हैं।

84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान

Jio का यह प्लान 799 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा और डेली 100 फ्री SMS का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को Jio TV और Jio AI Cloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा जियो के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को OTT ऐप का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Jio, Jio 799 plan
Image Source : JIOजियो 799 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 889 रुपये में आता है। जियो की वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का बेनिफिट दिया जाएगा।

Jio Rs 889 recharge plan offer
Image Source : JIOजियो 889 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

Jio अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा ऑफर कर रहा है। साथ ही, यूजर्स को इसमें 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाएगा। कंपनी का यह प्लान JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें Jio TV और JioAI Cloud का भी एक्सेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

देसी कंपनी ने लॉन्च किया दमदार 5G फोन, 14000 रुपये से कम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक