Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी ने लॉन्च किया दमदार 5G फोन, 14000 रुपये से कम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

देसी कंपनी ने लॉन्च किया दमदार 5G फोन, 14000 रुपये से कम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Lava ने एक और सस्ता फोन Play Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। लावा का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन चीनी कंपनियों Xiaomi, Realme, Vivo जैसे ब्रांड्स को कड़ी चुनौती देगा।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Aug 21, 2025 08:55 am IST, Updated : Aug 21, 2025 08:55 am IST
Lava Play Ultra 5G- India TV Hindi
Image Source : LAVA लावा प्ले अल्ट्रा 5जी

देसी ब्रांड Lava ने एक और बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा का यह स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में Blaze AMOLED 2 उतारा है, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी पिछले कुछ महीनों में कई सस्ते 5G फोन लॉन्च किए हैं। ये फोन चीनी कंपनियों शाओमी, ओप्पो, रियलमी, वीवो और इनफिनिक्स आदि को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

Lava Play Ultra 5G की कीमत

लावा का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसे 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। इस फोन को 25 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Lava Play Ultra 5G के फीचर्स

लावा का यह फोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। लावा के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Lava Play Ultra 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300
स्टोरेज 8GB RAM + 128GB
बैटरी 5000mAh, 33W
कैमरा 64MP + 5MP, 13MP
OS Android 15

लावा का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलेगा। इसमें IP64 रेटिंग फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल मिट्टी से खराब नहीं होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Google Pixel Buds 2a और Pixel Watch 4 भी हुए लॉन्च, मिलेगा 40 घंटे का बैटरी बैकअप

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement