Google Pixel 10 सीरीज के साथ कंपनी ने Pixel Buds 2a और Pixel 4 लॉन्च किया है। ये दोनों वियरेबल डिवाइसेज लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। पिक्सल Watch 4 को दो स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। वहीं, Pixel Buds 2a में पिक्सल बड्स प्रो 2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गूगल पिक्सल के ये दोनों डिवाइसेज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Pixel Watch 4 और Buds 2a की कीमत
पिक्सल वॉच 4 को दो डायल साइज 41mm और 45mm में लॉन्च किया गया है। इसके 41mm (WiFi) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है। वहीं, 45mm की शुरुआती कीमत 43,900 रुपये है। 41mm वेरिएंट को आइरिस, लेमनग्रास, पोर्सेलिन और ऑब्सिडियन कलर में खरीजा जा सकता है। वहीं, 45mm वाला मॉडल मूनस्टोन, पोर्सेलिन और ऑब्सिडियन में आता है।
Buds 2a को सॉलिड और हेजल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस ब़्स की कीमत 12,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Pixel Watch 4 के फीचर्स
गूगल के इस स्मार्टवॉच में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बेहद पतले बेजल दिए गए हैं, साथ ही इसमें 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह W5 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें Gemini पर बेस्ड गूगल वॉइस असिस्टेंट फीचर दिया गया है। साथ ही, यह कई हेल्थ फीचर्स के साथ आता है।
कंपनी का दावा है कि इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लो पल्स डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। साथ ही, इसमें ECG, SpO2, HRV और ब्रीदिंग रेट डिटेक्शन फीचर्स से लैस है। इसके 41mm वाले मॉडल में सिंगल चार्ज में 30 घंटे का बैटरी बैक अप मिलता है। वहीं, 45mm वाले मॉडल में सिंगल चार्ज में 45 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है।
Pixel Buds 2a
गूगल पिक्सल के ये TWS 11mm डायनैमिक ड्राइवर्स के साथ आता है। इसमें Tensor A1 चिपसेट दिया गया है। साथ ही, यह अडैप्टिबल ANC और ट्रांसपैरेंसी मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें ईयर-इन बड्स दिए गए हैं, जो कानों में फिट हो जाता है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी फीचर्स दिया गया है। एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर्स वाले इस ईयरबड्स में सिंगल चार्ज में 27 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। यह IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से पसीने में भींगने पर यह खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें -
Google Pixel 10 Pro Fold भारत में लॉन्च, Ultra Thin Glass वाले फोल्डेबल फोन में क्या है खास? जानें