A
Hindi News टेक न्यूज़ Apple Trade-In के जरिए लीजिए iPhone पर भारी डिस्काउंट, समझिए क्या है ये

Apple Trade-In के जरिए लीजिए iPhone पर भारी डिस्काउंट, समझिए क्या है ये

अगर आप भी iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन इसकी ज्यादा कीमत देखकर मन दबाकर रह जाते हैं तो यहां देखें कि कैसे आपको कम कीमत में लेटेस्ट आईफोन लेने का मौका मिल सकता है।

iPhone 17 series- India TV Hindi Image Source : APPLE INC आईफोन 17 सीरीज

Apple Trade-In Service: एप्पल के iPhone खरीदने की बहुत से लोगों की इच्छा होती है लेकिन इसे कम कीमत पर पाना किसी सपने से कम नहीं होता। आपके इस सपने को सच बनाने के लिए एप्पल आपको Apple Trade-In सर्विस प्रदान करता है, जिसके ज़रिए आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर सकते हैं और अपने नए iPhone की खरीद पर आकर्षक छूट पा सकते हैं।

Apple Trade-In के ज़रिए कस्टमर्स अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके कम कीमत पर नया iPhone खरीद सकते हैं। यह काम आप किसी भी स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ट्रेड-इन केवल iPhones तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Apple Watch, iPads और Macs भी शामिल हैं। अतिरिक्त ट्रेड-इन केवल स्टोर्स पर ही मिल सकते हैं और इनके लिए आपके डिवाइस की कंडीशन ठीक होनी चाहिए जिसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं।

Apple Trade-In सर्विस के फायदे

Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर आपके डिवाइस की अधिकतम कीमत पहले ही बताई जा चुकी है। उदाहरण के लिए अगर आप अपना पुराना iPhone 16 Pro Max एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको 64,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। और अगर आपके पास iPhone 7 जैसा कोई पुराना मॉडल है, तो आप अधिकतम 4350 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पा सकते हैं।

जानिए किस iPhone पर आपको कितनी मिल सकती है एक्सचेंज वैल्यू

iPhone 16 Pro पर आपको 57500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है और इसके जरिए आपका नया आईफोन 17 आपको काफी सस्ता मिल सकता है। वहीं iPhone 16 Plus अगर आप एक्सचेंज में देते हैं तो आपको 40900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। वहीं अगर आप अपना पुराना iPhone 16 देते हैं तो इसके एवज में आपको 39900 रुपये तक की छूट नए आईफोन 17 पर मिल सकती है। इससे आगे के आईफोन की एक्सचेंज वैल्यू इस लिस्ट में देखें-

iPhone 15 Pro Max - 58000 रुपये

iPhone 15 Pro -54500 रुपये

iPhone 15 Plus -36500 रुपये

iPhone 15 -31500 रुपये

iPhone 14 Pro Max -50000 रुपये

iPhone 14 Pro -48000 रुपये

iPhone 14 Plus -31400 रुपये

iPhone 14 -27900 रुपये

यह भी पढ़ें

Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक, जेब कर लें रेडी