Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक, जेब कर लें रेडी

Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक, जेब कर लें रेडी

Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की कीमतों को लेकर लीक जानकारी पर भरोसा करें तो पता चलता है कि ये दोनों फोन पूरी तरह प्रीमियम सेगमेंट फोन होने वाले हैं।

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Nov 09, 2025 03:59 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 04:02 pm IST
Oppo Find X9 Series- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो फाइंड एक्स 9 सीरीज

Oppo Find X9 Price Leak: Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro की लॉन्च तारीख के बारे में आपको पता चल ही चुका होगा और ये 18 नवंबर को भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। अब इस फोन की लॉन्च तारीख से पहले ही इसकी कीमतों को लेकर भी जानकारी लीक हो गई हैं। इन लीक जानकारी पर भरोसा करें तो पता चलता है कि ये दोनों फोन पूरी तरह प्रीमियम सेगमेंट फोन होने वाले हैं।

Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro फोन की कीमत लीक

Oppo Find X9 Pro की कीमत की बात करें तो इसके दाम इन फोन को प्रीमियम कैटेगरी के फोन की श्रेणी में लाते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक Oppo Find X9 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल के दाम 74,999 रुपये होने वाले हैं। इसके अलावा अगर Find X9 Pro मॉडल की बात करें तो ये 99,999 रुपये की कीमत में भारतीय बाजारों में एंट्री कर सकता है। हालांकि ये कीमतें अभी आधिकारिक तौर पर जाहिर नहीं की गई हैं लेकिन ये लीक जानकारी यही बताती हैं कि ओप्पो अपने एंड्राइड फ्लैगशिप फोन्स को ऊंचे हाई-एंड फ्लैगशिप जैसे कि सैमसंग गैलेक्सी एस24 और वन प्लस 12 जैसे सेगमेंट में रखना चाहती है।

Oppo Find X9 के और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानें

रेगुलर Oppo Find X9 फोन 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसमें शायद स्लीक मैट ग्लास बैक भी मिल सकता है जो एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ फोन को क्लासी लुक देगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिप के साथ 7025mAh बैटरी का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। ये 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं इसमें 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग और यहां तक कि 10वॉट की रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर मिल सकता है।

Oppo Find X9 का कैमरा

Oppo Find X9 का कैमरा देखें तो इसमें ट्रिपल 50एमपी सेटअप के साथ सोनी LYT-808 का मेन सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। ओप्पो का Hasselblad के साथ कोलेब्रेशेन जारी रहेगा तो फोटोग्राफी के लिए इसके फैंस को फिर से कलर ट्यूनिंग और मशहूर कैमरा ब्रैंड के कई और फीचर्स मिलने की उम्मीद पहले से ही है।

Oppo Find X9 Pro के दमदार फीचर्स

Oppo Find X9 Pro के और ज्यादा पावरफुल होने की बात कही जा रही है। इसमें 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। वहीं इसकी बैटरी थोड़ी और बड़ी यानी 7500mAh की हो सकती है। हालांकि इसकी खासियत 200 एमपी टेलीफोटो कैमरा हो सकता है जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 4K डॉल्बी विजन HDR वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy Z TriFold के सभी चाहने वालों को नहीं मिलेगा ये ट्रिपल फोल्ड फोन, ये होगी बड़ी वजह

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement