Apple के हाल में लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज और iPhone Air 2 के अलावा 2027 का प्रोडक्ट लाइन-अप भी रिवील हो गया है। खास तौर पर iPhone 19 Pro मॉडल के बारे में जानकारी सामने आई है। iPhone 18 सीरीज के सभी मॉडल का डिजाइन सामने आया है। साथ ही, iPhone Air 2 के बारे में भी जानकारी सामने आई है। यह आईफोन पिछले साल आए iPhone Air का अपग्रेड होगा। नए प्रोडक्ट लाइन-अप में क्या बदलाव होने वाले हैं, आइए जानते हैं...
प्रोडक्ट लाइन-अप की डिटेल रिवील
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Apple के अपकमिंग प्रोडक्ट लाइन-अप की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोडक्ट लाइन-अप में iPhone 18, iPhone Air 2 और iPhone 18e पेश किए जाएंगे। ये तीनों ही फोन 1.5K OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किए जाएंगे।
iPhone Air 2 में 6.55 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, iPhone 18 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस सीरीज के सबसे सस्ते आईफोन 18e में भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी साइज 6.2 इंच होगी।
Apple के सितंबर में लॉन्च होने वाले प्रो मॉडल्स की बात करें तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा iPhone Ultra की डिटेल्स भी कई बार सामने आ चुकी हैं। एप्पल सितंबर में iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को लॉन्च नहीं करेगा। ये तीनों मॉडल अगले साल की पहली छमाही में पेश किए जाएंगे।
iPhone 19 Pro की तैयारी शुरू
iPhone 19 Pro सीरीज की बात करें तो कंपनी ने इसके हार्डवेयर डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा iPhone Ultra 2 को लेकर भी कंपनी तैयारी करने वाली है। डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि कंपनी के फोल्डेबल आईफोन की स्क्रीन को टेस्ट और मोल्ड किया जा चुका है। वहीं, iPhone 19 को नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसके डिजाइन से लेकर हार्डवेयर में बड़े अपग्रेड की संभावना है।
iPhone 18 सीरीज की बात करें तो इसके दोनों स्टैंडर्ड मॉडल में A20 Bionic चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, प्रो मॉडल और iPhone Air 2 को A20 Pro Bionic चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone Ultra को A20 Pro Max चिपसेट के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - WhatsApp का नया प्राइवेसी फीचर, बिना नंबर बताए कर पाएंगे मैसेज और कॉल