1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 9999 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन

9999 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन

Boltt ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। देसी कंपनी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9999 रुपये है।

Boltt Evo 4G- India TV Hindi
Image Source : BOLTT बोल्ट इवो 4जी स्मार्टफोन

Boltt ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वियरेबल डिवाइस बनाने वाले की कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अपने पहले दो फोन उतार दिए हैं। ये फोन Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G के नाम से पेश किए गए हैं। देसी कंपनी के ये दोनों फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं।

कितनी है कीमत?

Boltt Ace 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में आते हैं। कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस तरह से यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

  • 4GB RAM + 64GB - 13,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 14,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 15,999 रुपये

इसे 6 कलर ऑप्शन- Arctic White, Burgundy Bliss, Forest Green, Lavender Bloom, Midnight Black और Sky Blue में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 1 सितंबर को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।

Image Source : Bolttबोल्ट एस 5जी

Boltt Evo 4G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में मिलेगा। पहली सेल में इसे भी 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। यह फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसका टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

  • 4GB RAM + 64GB - 10,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 11,999 रुपये

Boltt Evo को कंपनी ने 5 कलर ऑप्शन- Sky Blue, Midnight Black, Lavender Bloom, Berry Red और Arctic White में लॉन्च किया है। इसकी सेल भी 1 सितंबर को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।

क्या हैं फीचर्स?

Boltt के ये दोनों ही फोन 6.79 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये दोनों ही फोन Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स से लैस हैं और इनमें सर्किल-टू-सर्च, एआई नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Image Source : Bolttबोल्ट एस 5जी

Boltt Ace 5G में कंपनी ने Unisoc T8200 चिपसेट यूज किया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। वहीं, Boltt Evo 4G में Unisoc T7250 चिपसेट दिया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा।

  Boltt Ace 5G Boltt Evo 4G
डिस्प्ले 6.79 इंच, 120Hz 6.79 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200 Unisoc T7250
स्टोरेज 6GB + 128GB 8GB + 128GB
बैटरी 6000mAh, 18W 6000mAh, 18W
कैमरा 64MP + 2MP, 8MP 50MP + 2MP, 8MP
OS Androd 16 Android 16

इन दोनों फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Boltt Ace 5G के बैक में 64MP का AI डुअल कैमरा मिलता है। वहीं, Boltt Evo 4G में 50MP का मेन AI कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - BSNL का तगड़ा प्लान, 200Mbps की स्पीड से मिलेगा 5000GB इंटरनेट, साथ में 25 से ज्यादा OTT